वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 21 मई। शासकीय महाविद्यालय कैलारस में आतंकवाद विरोधी दिवस anti terrorism day मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ वीरेन्द्र सोनी द्वारा सरस्वती मां के पूजन से किया इस दिन का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना शांति और अहिंसा के मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को हिंसा आतंकवाद जैसी देश विरोधी गतिविधियों के मार्ग से दूर रखना है आतंकवाद विरोधी दिवस की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्री पेर बंदूर(तमिलनाडु) में एक आत्मघाती हमले में हत्या की बात की गई थी इसके बाद से ही भारत सरकार ने 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय दिया
👉जमीन की नाप के दौरान दो पक्षों में फायरिंग गिरदावल व पटवारी भागे, तीन लोग घायल, 8 पर मामला दर्ज
आज 21 मई 2025 को महाविद्यालय में निबंध और भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई जिसमें रासेयो स्वयं सेवी नेहा,हिमांशी,काजल,वैष्णवी नंदिनी विवेक आकाश पंकज गौरव विनय ने भाग लिया इसके पश्चात सभी शिक्षकों ने आतंकवादी की मौजूदा समस्या एवं इसके अलग 2 रूपों पर प्रकाश डाला तथा रा.से.यो.स्वयंसेवी का मार्गदर्शन किया बात विरोधी शपथ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर वीरेंद्र सोनी ने महाविद्यालय के समस्त स्टाफ डॉ राजीव शर्मा, डॉ शिवचरण,डॉ प्रशांत चतुर्वेदी डॉ रामेंद्र परमार, डॉ प्रवीण लिटोरिया,डॉ ममता सोनी, श्री टैलेंट निगम, सु श्री प्रियंका साहू एवम कार्यक्रम अधिकारी रुचि गुप्ता ,श्री आशु शुक्ला,श्री अमित शर्मा, यशवन्त ,प्रीति धाकड़ और सभी स्वयंसेवी को शपथ दिलाई की हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ बनाए रखना मानव जीवन मूल्यों को खतरे में डालने वाली विघटन तारीख शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली

