Sat. Apr 18th, 2026

खाटू श्याम भजन कार्यक्रम आज, बाबा श्याम के भजनों पर झूमेंगे भक्त

 

खाटू श्याम ग्रुप के तत्वावधान में कराया जा रहा श्याम संकीर्तन

 भिण्ड 05 अक्टूबर। बाबा खाटू श्याम पर आस्था रखने वालों में एक अलक ही जोश, उत्साह देखते बनता है बता दें कि जब भी बाबा खाटू श्याम जी का संकीर्तन होता है तो भक्त भक्तिमय होकर झूम उठते हैं।इसी तरह शनिवार को कुशवाह कॉलोनी मधुवन होटल के पीछे पं रामकिशोर उत्सव वाटिका में बाबा श्याम जी के संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम खाटू श्याम ग्रुप द्वारा आयोजित किया जा रहा है।जो कि रात्रि 08 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें न सिर्फ बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजाया जाएगा बल्कि इत्र एवं पुष्प वर्षा की जाएगी एवं भोग भी लगाया जाएगा इतना ही नहीं कलाकारो की बात करे तो आगरा की सुप्रिसिद्ध गायिका साध्वी संध्या दीदी, इटावा के हर्ष कुशवाह,सजल मिश्रा,भजन गायिका रक्षा जी,संदीप बाबा आदि मौजूद रहेंगे जो कि अपने भजनों से भक्तों को श्याममय कर देंगे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खाटू श्याम ग्रुप पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटा है एवं प्रचार प्रसार भी कर रहा है।

इसके अलावा बाबा श्याम के कार्यक्रम को आयोजित करवाने में सभी भक्त अपना अपना योगदान दे रहे है।और तो और म्यूजिक सिस्टम की बात करे तो भिण्ड के प्रिसिद्ध आशीष म्यूजिकल ग्रुप का रहेगा जिससे भजन गायकों को कोई भी परेशानी न आए एवं भक्तो तक भजन आसानी से पहुंच सके और आनंद प्राप्त कर सके इसके अलावा कार्यक्रम में सैकड़ो भक्तो के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।इस कार्यक्रम के टाइटल की बात करे तो वह यह है कि करने वाला श्याम कराने वाला श्याम एक शाम खाटू श्याम जी के नाम। जो कि यह दर्शाता है की आयोजक अपना जिक्र न करते हुए बाबा खाटू श्याम जी की कृपा का जिक्र कर रहे हैं जिससे यह स्पष्ठ है कि इस कार्यक्रम में कोई भी मुख्य अतिथि, एवं विशिष्ठ अतिथि नही रहेगा सभी को समान रूप से एक पन्ति मे बैठाया जाएगा।जिसका मूल उद्देश्य केवल भक्ति है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *