Sat. Sep 5th, 2026

ग्वालियर में हब एंड स्पोक मॉडल के तहत हो रही 45 तरह की जांच

ग्वालियर।आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य शासन ने हब एंड स्पोक मॉडल के तहत आमजन की 45 तरह की पैथोलॉजी जांच की सुविधा ग्वालियर में प्रदान की है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि 11 तरह की कार्ड से जांच उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक उपलब्ध है तथा 34 तरह की जांच के सैंपल पीएससी लेवल से लिए जायेंगे जोकि नजदीकी हब सेंटर पर भेजे जाएंगे ।ग्वालियर में पांच हब सेंटर हैं जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार, सिविल हॉस्पिटल डबरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर इन ग्रामीण क्षेत्रों की 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैप जहां से सैंपल इन चारों हब सेंटरो पर आएंगे तथा शहरी क्षेत्र ग्वालियर में प्रसूति गृह लक्ष्मी गंज को हब सेंटर बनाया गया।
शहरी क्षेत्र ग्वालियर हब सेंटर लक्ष्मीगंज से 34 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैप हैं इन 34 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लिए गये सैंपलों को रनर द्वारा प्रसूति गृह लक्ष्मीगंज हब सेंटर पर भेजा जाएगा जहां सैंपल की जांच कर उनकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित को भेजी जाएगी ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि मरीज को किसी तरह की परेशानी ना हो वह  अपने घर के पास ही अपनी जांच एवं उपचार करा सके इसी उद्देश्य से उपरोक्त 5 हब सेंटर बनाए हैं ।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपनी नजदीकी शासकीय संस्था पर जाकर अपनी जांच करा कर उपचार नि:शुल्क  कराएं  एवं शासन की उक्त  बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *