Sat. Sep 5th, 2026

ग्वालियर व्यापार मेले में स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, बनी आकर्षण का केन्द्र

क्षेत्रीय संचालक डॉ.नीलम सक्सेना ने स्वास्थ्य प्रदर्शनी का किया शुभारंभ 

पीसीपीएनडीटी एक्ट एवं स्वास्थ्य योजनाओं पर लगी प्रदर्शनी 

ग्वालियर 11 जनवरी। कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में हर वर्ष लाखों सैलानी ग्वालियर अंचल सहित पूरे देश से आते हैं, इसी तारतम्य में आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मेले में स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट के तहत कन्या भ्रूण हत्या को रोकने एवं बेटा बेटी एक समान के संदेश को प्रमुखता से दिखाया गया है वहीं गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, परिवार कल्याण, मलेरिया, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड योजना सहित 108 एम्बुलेंस सेवा एवं शव वाहन की उपयोगिता को भी प्रर्दशनी में प्रमुखता से दिखाया गया है।

ग्वालियर व्यापार मेले में स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है

रविवार को स्वास्थ्य प्रदर्शनी का शुभारंभ क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ग्वालियर संभाग डॉ. नीलम सक्सेना ने किया , उन्होंने विस्तार से प्रदर्शनी का अवलोकन किया , इस अवसर पर डॉ.बी.एस. सेत्या वरिष्ठ संयुक्त संचालक कार्यालय क्षेत्रीय संचालक ग्वालियर संभाग ग्वालियर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ प्रबल प्रताप सिंह, जिला मीडिया अधिकारी आई.पी. निवारिया सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-

👉सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को बंद करवाने के लिए फरियादी को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है मिहोना थाना प्रभारी के द्वारा
👉ग्वालियर में पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यापारी को करोड़ों का चूना लगा दिया
👉ग्वालियर में रिटायर्ड शिक्षक के साथ डिजिटल अरेस्ट कर लाखो कि ठगी का बड़ा मामला सामने आया है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *