ग्वालियर -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर के पास काफी समय से मांगा रही थी कि ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 कैंपस पर एक 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए जिस पर से सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा ने शासन को पत्र लिखकर 108 एंबुलेंस की लोकेशन की मांग की जिस पर शासन ने स्वीकृति प्रदान की ,जिस पर 108 एंबुलेंस को संचालित करने वाली जय अंबे इमरजेंसी सेवा कम्पनी ने एक 108 लोकेशन की व्यवस्था ग्वालियर की स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के प्रांगण में व्यवस्था की, जिसका शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर मनीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया ,इस अवसर पर ग्वालियर स्टेशन के डायरेक्टर श्री लालाराम सोलंकी ,जिला मीडिया अधिकारी एवं नोडल अधिकारी 108 आई.पी. निवारिया , जी.आर.पी थाना ग्वालियर के थाना प्रभारी श्री प्रमोद पाटील ,जय अंबे इमरजेंसी सेवा जिला मैनेजर श्री गोपाल नेगी तथा स्टेशन के एवं जीआरपी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष शर्मा ने बताया की प्लेटफार्म नंबर एक पर 108 एंबुलेंस की लोकेशन मिलने से स्टेशन पर होने वाले हादसों मैं घायल मरीजों एवं आसपास के आम जनों को इसकी सुविधा मिलेगी, उन्होंने स्टेशन डायरेक्टर श्री लालाराम सोलंकी एवं थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल को बधाई दी , इस अवसर पर स्टेशन डायरेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
यह भी पढ़ें
