Sat. Sep 5th, 2026

चुनाव के 5 महीने पहले शिवराज को महिला वोट लेने के लिए लाड़ली बहनों की याद आ रही है

चुनाव के 5 महीने पहले शिवराज को महिला वोट लेने के लिए
चुनाव के 5 महीने पहले शिवराज को महिला वोट लेने के लिए

भोपाल:-पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज जारी अपने बयान में शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 18 सालों से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और महिला अत्याचार एवं बलात्कार के मामले में प्रदेश निरंतर देश में नम्बर एक स्थान पर रहा है।

चुनाव के 5 महीने पहले शिवराज को महिला वोट लेने के लिए
चुनाव के 5 महीने पहले शिवराज को महिला वोट लेने के लिए

इसका सीधा अर्थ है कि प्रदेश में महिलाओं से सर्वाधिक दुष्कर्म देश में होते हैं, 18 साल में भाजपा सरकार को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की याद नहीं आई, 18 साल तक जब लाड़ली बहनों की लाज छीनी जा रही थी, तब शिवराज को माताओं बहनों की याद क्यों नहीं आ रही थी?

पर अब चुनाव सामने दिखने लगे हैं तो चुनाव के 4-6 महीने पहले लाड़ली बहनों की याद आ रही है।

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की आम जनता और बहन बेटियां शिवराज जी की नाटक नौटंकी अच्छे से समझती हैं और गुमराह नहीं होगी। मातायें बहने जानती हैं कि ये शिवराज की इवेंटबाजी है जो वे पिछले 15-20 सालों से देखती आ रही हैं।

कमलनाथ ने कहा कि योजना की घोषणा होने के बाद से अब तक कई इवेंट हो गये। करोड़ों रूपये इवेंटबाजी में खर्च कर दिये गये पर आज तक 1 रूपया किसी बहन बेटी को नहीं मिला है।

भाजपा सरकार अपनी पार्टी के प्रचार के लिए अपने आयोजनों को सरकारी जामा पहनाकर इवेंटबाजी करने का खर्चा करदाताओं की जेब से काट रही है।

आज करोड़ों रूपये की राशि जो कर के रूप में आम जनता से वसूली जाती है उसका दुरूपयोग भाजपाई इवेंट करने के रूप में किया जा रहा है।

इन आयोजनों में भीड़ जुटाने के लिए शासकीय मशीनरी का भरपूर दुरूपयोग हो रहा है। सरकारी कर्मचारी अपना संवैधानिक कार्य छोड़कर भाजपाई इवेंट कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने में लगे हुए हैं।

क्या इन्हीं संवैधानिक मूल्यों के आधार पर शासकीय कर्मचारियों ने अपनी सेवा ग्रहण की थी? इसी प्रकार योजना के रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही में भी शासकीय कर्मचारियों का भरपूर दुरूपयोग किया जा रहा है।

योजना के मापदंडों पर आंख मूंदकर कार्यवाही की जा रही है। इस हेतु अनाधिकृत दबाव कर्मचारियों पर डाला जा रहा है और एजेण्ट की तरह काम करने के लिए विवश किया जा रहा है।

कमलनाथ ने कहा कि मैं शासकीय कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्य याद दिलाना चाहता हूं। वे किसी भी रूप में दबाव में न आयें और किसी भी परिस्थिति में एजेण्ट की तरह काम न करें।

संवैधानिक मूल्यों का पालन करें। आप सबको पता है कि प्रदेश में 6 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, किसी भी अनैतिक कृत्य के लिए उत्तरदायी रहेंगे।

कमलनाथ ने कहा कि मैं प्रदेश की बहनों को आश्वस्त करता हूं, कि चिंता मत करिए हमारी सरकार बहनों को 1500 रूपये प्रतिमाह देगी और उसके लिए आपको कोई परेशानी भी नहीं उठानी पड़ेगी।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *