वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
मुरैना 16 जून। झूठी एफआईआर के विरोध में आया प्रजापति समाज समाज के मंदिर को कब्जाना चाहते हैं असामाजिक तत्व कलेक्टोरेट पर नारेबाजी कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन मुरैना। दो दिन पूर्व थाना कोतवाली में दर्ज झूठी एफआईआर के विरोध में सोमवार को प्रजापति समाज के लोगों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दोषी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इससे पूर्व समाज के लोग माधोपुरा स्थित आसमानी माता मंदिर पर एकत्रित हुए और यहां से सीधे ज्ञापन देने कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां सबसे पहले कलेक्टोरेट के मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी की। जब तक तहसीलदार शापन लेने नहीं आए, तब तक समाज के लोग धरना देकर नारेबाजी करते रहे।

प्रजापति सभा मुरैना के अध्यक्ष रामऔतार सिंह प्रजापति के लेटरपेड पर दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वार्ड कमाक 14 स्थित माधोपुरा की पुलिया पर प्रजापति समाज का 70 साल पुराना आसमानी माता का मंदिर है। इस मंदिर पर मोहल्ले के कुछ असामाजिक तत्वों की लंबे समय से नजर है। जिस कारण वे आए दिन मंदिर को खाली कराने की धमकी देते रहते हैं। दो दिन पूर्व मंदिर पर मीट खाने के नाम पर अमित उपाध्याय नामक व्यक्ति ने कोतवाली में पुजारी सहित समाज के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. जो पूरी तरह झूठी होकर मनगढंत है।

चूंकि यह समाज का मंदिर है, इसलिए पुजारी भी समाज का ही रहता है। अमित उपाध्याय सहित आसपास के लोग ब्राहमण समाज का पुजारी रखकर मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं। उक्त लोगों ने तीन माह पूर्व पुजारी को 20 लाख रूपए का लालच देकर मंदिर को खाली करने के लिए भी कहा था. लेकिन पुजारी रामभरोसी सहित शांतिबाई ने यह कहते हुए ऑफर को ठुकरा दिया था कि यह समाज का मंदिर है और इस मामले में समाज ही अंतिम निर्णय करेगा। इसी बात से खफा होकर अमित उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने झूठी एफआईआर कराई। मंदिर पर कब्जे को लेकर 16 अप्रैल 2022 को असामाजिक तत्वों ने मंदिर में गोली भी चलाई थी, जो पूजा-पाट करने वाली शातिबार्ड को लगी थी, जिसकी एफआईआर भी कोतवाली में दर्ज है। प्रजापति समाज ने कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार से मांग की है कि कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अमित उपाध्याय सहित अन्य लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
ये लोग रहे ज्ञापन के दौरान मौजूद
ज्ञापन के दौरान प्रजापति सभा के पूर्व अध्यक्ष रामबाबु गोले, राजेन्द्र प्रजापति, दशरथ प्रजापति, प्रजापति युवा सभा के अध्यक्ष ओमकार प्रजापतिः देशराज प्रजापति, वालकृष्ण गोले, रामवीर प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, बंटी प्रजापति, मुकेश गोले, रामपाल प्रजापति, राकेश गोले बंशीलाल, बाबूलाल, मुकेश, विशाल, रामनिवास, रामहेत, अनिल, लक्ष्मण, उत्तम सिंह, गोरीशंकर, बलराम, रामवरन, विजेन्द्र पूरन, गणेश. संदीप, बंटी, राजेन्द्र, कन्हेया राजेश कृष्णा, शलेन्द्र राजू राधेश्याम, भूपेन्द्र, कैलाश अशोक, सुमित, धर्मा रामेश्वर, सुनील, केशर, राधे सहित बडी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

