समय-समय पर सीएमएचओ डॉ.एम.एस.सागर करते हैं कार्यालय का औचक निरीक्षण
ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉ.एम.एस.सागर कार्यालय ने सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय ग्वालियर का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति एवं कार्यालय में सभी सेक्शन की पेन्डेसी एवं रिकार्ड के रख-रखाव को देखा।
उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान अधिकारी/ कर्मचारियों से चर्चा की एवं रिकार्ड देखा साथ ही स्वास्थ्य कार्यक्रमो पर चर्चा की, उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समय पर आयें एवं समय पर कार्यालय से जायें, किसी भी अधिकारी की सीट पर पेंडेंसी न हो आमजन के काम समय पर निपटाये ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो।


