कोयंबटूर:- तमिलनाडु के कोयंबटूर में राज्यपाल आर एन रवि की उपस्थिति में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई जब वातानुकूलन (एसी) से गैस रिसाव की वजह से कुछ छात्र सभागार से बाहर निकल गए।

उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब राज्यगान ‘तमिल थाई वजथु का सभागार में गायन चल रहा था और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
शहर के एक निजी अस्पताल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ थी और राष्ट्रगान के तत्काल बाद छात्रों के एक धड़े ने एसी से गैस का रिसाव अनुभव किया, इसके बावजूद राज्य गान का वादन शुरू हो गया।
पुलिस ने बताया कि छात्र तत्काल मौके से दूर सुरक्षित स्थान पर गए और प्रशासन से सभी एसी को बंद करने कहा जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।
उन्होंने बताया कि एसी मैकेनिक मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम कुछ समय के विराम के बाद दोबारा शुरू हुआ और राज्यपाल ने अपना भाषण दिया।

