Sat. Sep 5th, 2026

नीतीश राणा के बल्ले से रिंकू ने तबाही मचायी

अहमदाबाद  –  यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में पांच छक्के लगाने वाले केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यह बल्ला नीतीश राणा से उधार लिया हुआ था।

रिंकू ने 21 गेंद में 6 छक्कों और 1 चौके की सहायता से नाबाद 48 रन बनाए। जिस बल्ले से रिंकू ने अंतिम ओवर में 5 छक्के लगाये वह केकेआर के कप्तान नीतीश राणा का था। यह खुलासा खुद नीतीश ने मैच के बाद किया है। इसकी वीडियो भी केकेआरने अपने आधिकारिक अकाउंट से सोशल मीडिया पर साझा किया है साथ ही कहा कि अब यह रिंकू का ही हो गया है।

इस वीडियो में राणा के अनुसार जिस बल्ले से रिंकू खेल रहे थे वह उनका है जिसे वह देना नहीं चाहते थे पर रिंकू ने मांगा तो मना नहीं कर पाये। नीतीश ने कहा कि पिछले 2 मैच और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उन्होंने भी इसी बल्ले से खेला था।

नीतीश ने बल्ले के बारे में बात करते हुए बताया कि इस बल्ले का पिक अप बहुत अच्छा है और वह हल्का भी है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *