बधाई देने पर की गई थी गाली गलौच का ऑडियो हुआ था बायरल..
प्रियंका ओझा/रौन
रौन/भिण्ड 01 जनवरी। लहार अनुभाग के रौन थाना क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य श्यामबिहारी बघेल को मोबाइल पर भाजपा का प्रचार प्रसार करने व नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रौन हरपाल सिंह राजावत को बधाई देने पर गाली गलौज की गई थी,जानकारी के अनुसार रौन मंडल अध्यक्ष पद पर हरपाल सिंह की नव नियुक्ति हुई थी जिसके लिये शोसल मीडिया पर पूर्व जनपद सदस्य द्वारा बधाई दी गई थी,बधाई देना कुछ लोगों को नागवार गुजरा जिस पर आरोपियों द्वारा मोबाइल पर पूर्व जनपद सदस्य के साथ गाली गलौच की गई जिस पर पूर्व जनपद सदस्य द्वारा रौन थाना में आवेदन दिया गया था,रौन थाना पुलिस ने मोबाइल धारक व उसके एक साथी पर गाली गलौज करने,कॉल रिकॉर्डिंग को बायरल कर जातिगत बेमनुष्यता फैलाने पर एफआईआर दर्ज की है,मोबाइल धारक व उसके साथी पर 196,296 बीएनएस के तहत कायमी की गई है।

यह भी पढ़ें:-
👉महिला की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा, पुलिस की मिली भगत का लगाया आरोप
👉जिला कलेक्टर के आदेश के बाद भी दर दर भटक रहा है किसान
👉जब महिलाओं को नहीं था शिक्षा का अधिकार,माता सावित्रीबाई ने संघर्ष कर खोले थे विद्यालय

