वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 27 नवंबर। पूर्व विधायक स्व. श्री सूबेदार सिंह जी खंडोली की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य केंद्र कैलारस में किया फल वितरण जौरा विधानसभा से पूर्व विधायक स्व. श्री सूबेदार सिंह सिकरवार (बाबूजी) खाड़ोली जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य कैलारस में सेकड़ो युवाओं ने वार्ड में भर्ती मरीजों एवं महिलाओं और एनआरसी में भर्ती बच्चो को फल वितरण कर बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

वहीं फल वितरण कर रहे युवाओं ने बताया कि स्व. सूबेदार सिंह बाबूजी के विचार उनकी कार्य पद्धति सर्वहारा वर्ग में जीने की ललक जो भाव उनके मन में था उसके कारण उनका जो व्यक्तित्व बना उसको हम याद करेंगे, भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचारकों के रूप में वह सदेव हमारे बीच में रहेंगे वही पूर्व विधायक स्व. श्री सूबेदार सिंह सिकरवार बाबू जी गांधीवादी,समाजवादी,चम्बल घाटी पुरोधा,कानूनविद,लोकप्रिय राजनेता,हमेशा समाज के गरीब,दलित,शोषित,निर्धन,वंचित,बेसहारा,बेबस,असहाय,दलित आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग पर अन्याय,अत्याचार के विरूद्ध हमेशा संघर्षशील रहने वाले स्व. श्री सूबेदार सिंह सिकरवार ‘बाबूजी’ (पूर्व विधायक स्वतंत्रता सेनानी) की द्वितीय पुण्यतिथि पर नमन करते हैं एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं वही स्व सुबेदार सिंह सिकरवार (बाबू) जी ने कैलारस क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया कैलारस शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के लिए कोई भी महाविद्यालय नहीं था यहां के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बाहर पढ़ाई करने के लिए जाते थे एवं पैसे के अभाव में कुछ बच्चे पढ़ाई बंद कर घर बैठ जाते थे

वहीं कुछ पालक अपने ब बच्चियों को बाहर अकेले पढ़ने नहीं भेज पाते थे तो उनकी शिक्षा पूरी नहीं हो पाती थी वही स्वर्गीय श्री सूबेदार सिंह शुक्रवार बाबूजी समाज सेवी एवं राजनीतिक थे उन्होंने यहां के लोगों की समस्या को समझा और कैलारस क्षेत्र में शिक्षा के लिए अचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज की स्थापना की जिसमे हर वर्ष सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा पा रहे हैं वहीं कुछ छात्र-छात्राएं शिक्षा पाकर उच्च पदों पर नौकरियां कर रहे हैं हमें बाबूजी के पद चिन्हों पर चलने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। फल वितरण के दौरान सैकड़ो की संख्या में युवा समाज सेवी, पत्रकार एवं स्वास्थ्य केंद्र कैलारश का स्टाफ मौजूद रहा वही स्वर्गीय श्री सूबेदार सिंह सिकरवार बाबूजी की दूसरी पुण्यतिथि पर आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय परिवार ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित

