बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में CMHO ने जिले से भेजीं टीमें, स्वयं भी पहुंचे छीमक
CMHO,CEO जिला पंचायत के साथ स्वयं पहुंचे छीमक आदिवासी दफाई

ग्वालियर। कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने पिछले सप्ताह ग्वालियर जिले के जिन ग्रामो में बाढ़ आई वहां के लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति एवं आमजन को बाढ़ के बाद स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करने के लिए चारों ब्लॉको के ग्रामो में जिला स्तरीय दल रवाना किए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार को में स्वयं एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर श्री विवेक कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र छीमक आदिवासी दफाई गये जहां स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई समस्या सामने नहीं थी यहां उन्हें स्वास्थ्य दल ग्राम में उपस्थित मिला। वहीं जिले के चारों ब्लॉको में जिला स्तरीय अधिकारी भी रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गये , बरई ब्लांक के ग्रामो में डॉ. हेम शंकर शर्मा जिला स्वास्थ्य अधिकारी -2 , हस्तिनापुर ब्लॉक में डीएचओ-1 डॉ. दीपाली माथुर, डबरा ब्लॉक के ग्रामो में डॉ. प्रबल प्रताप सिंह गुर्जर एवं भितरवार ब्लॉक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर आर.के. गुप्ता एवं जिला एपीडिमियोलोजिस्ट डॉ. महेंद्र पिपरौलिया तथा सीबीएमओ भितरवार डॉ. अशोक खरे गये, उक्त अधिकारियों को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामो में स्वास्थ्य की स्थिति लगभग सामान्य मिली उक्त सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों को बाढ़ के बाद अपने स्वास्थ्य का किस तरह से ध्यान रखें समझाइश दी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर आर.के.गुप्ता, एपीडेमियोलोजिस्ट डॉ. महेंद्र पिपरौलिया ने एवं बताया कि वह सीबीएमओ भितरवार डॉ अशोक खरे के साथ भितरवार ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित ग्राम घरसोंदी, कैंथी, कैंथी आदिवासी दफाई,भेगना,छीमक आदिवासी दफाई गये जहां उन्हें सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ता मय दवाओं के सभी ग्रामों में मिले, साथ अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा भी दी ताकि उन्हें आगे किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या न हो, उक्त अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित सभी ग्रामों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश ग्राम स्तर की टीमों को दिए एवं ग्रामीणो के साथ प्रतिदिन स्वास्थ्य की चर्चा करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्था प्रभारियो को निर्देश दिए की आगे भी सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को अलर्ट मोड़ पर रखें उन्होंने कहा कि में स्वयं पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हूं आप सभी भी सतर्क रहें।

