Sat. Apr 18th, 2026

बिलौआ प्रा. स्वा. केंद्र में प्रसव की उत्कृष्ट सेवाएं, डॉ. प्रबल प्रताप को मिली बेहतर व्यवस्थाएं

बिलौआ प्रा. स्वा. केंद्र में प्रसव की उत्कृष्ट सेवाएं, डॉ. प्रबल प्रताप को मिली बेहतर व्यवस्थाएं

CMHO ने गर्भवती महिलाओं से बिलौआ प्रा. स्वा. केंद्र में प्रसव हेतु 108 के माध्यम से आने हेतु की अपील

ग्वालियर 07 सितंबर। कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं चलाई जा रही है कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान चाहतीं हैं की प्रसूति महिलाओं को प्रसव की बेहतर सेवाएं मिलें , इसी तारतम्य में ग्वालियर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने शनिवार को पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. प्रबल प्रताप सिंह को बिलौआ प्रा. स्वा. केंद्र में प्रसव की व्यवस्था को जांचने हेतु भेजा ताकि बिलौआ एवं उसके आस-पास की गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु ज्यादा दूर न जाना पड़े।

 सीएमएचओ के आदेश के पालन में शनिवार को डॉ. प्रबल प्रताप सिंह ने बिलौआ प्रा. स्वा. केंद्र का बारीकी से निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन पाया, वहीं उन्हें यहां प्रसव की व्यवस्था उत्कृष्ट स्तर की मिली।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं से बिलौआ प्रा. स्वा. केंद्र में प्रसव हेतु 108 के माध्यम से आने की अपील की, उन्होंने कहा कि मैंने डॉक्टर प्रबल प्रताप सिंह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करा लिया है आप निश्चित होकर प्रसव कराने हेतु आयें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *