Sat. Sep 5th, 2026

बीएसी ने बीआरसीसी को नहीं दिया प्रतिवेदन संकुल प्राचार्य को देना नियम विरुद्ध

जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान में लेते ही बीआरसी सहित बी ए सी एवं संकुल प्राचार्य और 5 शिक्षकों को किये नोटिस जारी

                          वीरेंद्र कुमार/ मुरैना ब्यूरो 

सबलगढ़। विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के निरीक्षण के बाद नियम अनुसार बीएसी ने बीआरसी को प्रतिवेदन नहीं दिया अवैध वसूली के चक्कर में संकुल प्राचार्य सूर्य प्रकाश पाठक शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सबलगढ़ को दे दिया जो कि नियम विरुद्ध है बी ए सी रामराज रावत ने प्रिंसिपल ग्रुप पर फोटो वायरल किए थे

इसके आधार पर प्रिंसिपल ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रतिवेदन बनाकर भेजा, उसको गलत मानते हुए डीईओ मुरैना सुधीर सक्सेना ने इन तीनों को नोटिस जारी किए नोटिस जारी करने वालों में, बी आर सी सबलगढ़ मानिकचंद धाकड़, प्राचार्य कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सबलगढ़ सूर्य प्रकाश पाठक, बीएसी सबलगढ़ रामराज रावत, के खिलाफ कार्रवाई कर नोटिस जारी किए, इस प्रतिवेदन को आधार मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने पांच शिक्षकों पर तीन दिन का वेतन काटने का नोटिस जारी किया है डीईओ सुधीर सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक सुधार हेतु निरीक्षण सतत प्रक्रिया है संकुल प्राचार्य अपने संकुल अंतर्गत विद्यालयों के निरीक्षण खुद अथवा सीएसी के माध्यम से कर प्रतिवेदन बनाकर कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को भेजते हैं

वंही बीईओ ब्लॉक अंतर्गत विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन डीईओ को भेजते हैं बीआरसीसी ब्लॉक अंतर्गत 1 से 8 तक के विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन डीपीसी अथवा डीईओ को भेजते हैं बीएसी के द्वारा ब्लाक में निरीक्षण अवलोकन बीआरसीसी के संज्ञान अथवा शासन के आदेशों के क्रम में प्रतिवेदन बीआरसीसी को भेजते हैं उसी प्रतिवेदन के आधर पर संबंधित शिक्षक पर कार्यवाही की जाती है लेकिन सबलगढ़ विकासखंड अंतर्गत नोटिस देकर अवैध बसूली का खेल लंबे समय से चला आ रहा है जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर सक्सेना द्वारा 8 मई को सबलगढ़ विकासखंड अंतर्गत अनिमितता पाए जाने वाले 5 शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है उचित जबाब न दिए जाने की दशा में वेतन बृद्धि रोकने की कार्यवाही का उल्लेख है।

यह भी पढ़ें:-

👉जौरा इस्लामपुरा रोड पर बने मकान में रखें पटाखे में हुआ विस्फोट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *