Sat. Sep 5th, 2026

भिण्ड में रात में शराब पार्टी, सुबह दो सगे भाइयों की मौत, साथी की हालत गंभीर

भिंड। भिंड से लौटकर दो सगे भाइयों ने शुक्रवार देर रात अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी की दाल टिक्कर के साथ पार्टी में शराब का दौर भी चला। सुबह चार बजे दो सगे भाइयों की तबीयत बिगड़ी। स्वजन उन्हें इलाज के लिए दौड़े, लेकिन रास्ते में दोनों भाइयों की एक-एक कर मौत हो गई एक युवक की तबीयत गंभीर है। उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना रौन थाना क्षेत्र के इंदुर्खी गांव में सुबह चार बजे की है इनके एक साथी को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।
यहां बता दें, रौन थाना क्षेत्र के इंदुर्खी गांव निवासी नरेंद्र जाटव के बेटे 25 वर्षीय मनीष जाटव और 22 वर्षीय छोटू जाटव ने शुक्रवार देर रात अपने साथी छोटे पुत्र रमेश सिंह जाटव, शिव सिंह जाटव के साथ पार्टी की। बताया गया है कि दाल टिक्कर के साथ-साथ शराब का सेवन भी किया गया। शनिवार सुबह चार बजे मनीष, छोटू और शिव सिंह की तबीयत अचानक से ज्यादा बिगड़ गई। पिता नरेंद्र सिंह जाटव इन्हें इलाज के लिए लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही दोनों भाइयों ने एक-एक कर दम तोड़ दी बताते हैं, उधर शिव सिंह को आंखों से दिखना बंद हो गया और तबीयत भी बिगड़ गई इससे उसे प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है ग्वालियर में शिव सिंह का इलाज किया जा रहा है इनकी पार्टी में शामिल छोटे पुत्र रमेश सिंह जाटव को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
पुलिस के मुताबिक शराब की गंध नहीं मिली
रौन थाना टीआई उदयभान सिंह यादव का कहना है कि दोनों भाइयों की कुछ चीज खाने से मौत हुई है मृतक युवकों के पिता के सामने डाक्टर ने बताया था कि सूंघकर देख लो, शराब की गंध नहीं आई है। टीआई का कहना है कि मृतकों के परिवार वालों ने और उन्होंने खुद सूंघकर देखा है शराब की गंध नहीं आई है पुलिस ने पीएम के बाद दोनों के शव स्वजन के सुपुर्द किए हैं।
वर्जन:
दोनों भाइयों की मौत हो गई है। परिवार वाले ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहे हैं। हमने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
उदयभान सिंह यादव, टीआई, थाना रौन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *