कलेक्टर की अगुवाई में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने लगाई जा रही एच. आर.पी. क्लीनिक
ग्वालियर 11 नवंबर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार दिनांक 11/11/2025 को जिले की 7 सरकारी अस्पतालों में एक साथ एच.आर.पी क्लीनिक लगाकर गर्भवती माताओं की जांच की गई। प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को शहरी एवं ग्रामीण की 24 सरकारी अस्पतालों में एच. आर.पी.क्लिनिक आयोजित की जाती है। चुंकि इस माह की 9 तारीख को रविवार अवकाश होने के कारण सोमवार दिनांक 10/11/25 को 19 एवं मंगलवार दिनांक 11/11/25 को 7 जगह एच आर पी क्लीनिक आयोजित की गई। मंगलवार दिनांक 11/11/25 को एच.आर.पी.क्लिनिक पर 251 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई इनमें से 84 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया।
👉लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर तीन दिवसीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का समापन
ग्वालियर जिले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान की अगुवाई में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर माह की 9 व 25 तारीख को चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाकर हाईरिस्क गर्भवती माताओं की जांच की जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 11/11/25 को जिले में 7 स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित हुई एचआरपी क्लीनिक मे 251 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी, हीमोग्लोवबिन सहित खून की अन्य जांचे और यूरिन की जांच भी कराई गई, इनमें से 84 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया इनमें से 15 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 57 महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की गई, साथ ही 21 महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया।

दिनांक 11/11/25 को एच.आर. पी .क्लिनिक में महिलाओं को फल और पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि जिलाधीश रुचिका चौहान ने चिन्हित हाई रिस्क गर्भवती माताओं का प्रसव होने तक लगातार फोलोअप कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. दीपाली माथुर ने बताया कि हर माह की 9 एवं 25 तारीख को हाई रिस्क (अधिक जोखिम) वाली गर्भवती महिलाओं की जांच महिला चिकित्सक द्वारा की जाती है। जिले में जिन 24 स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाई जाती है उनमें जिला चिकित्सालय मुरार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हस्तिनापूर, भितरवार, मोहना, डबरा व दीनदयालनगर शामिल हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उटीला, चीनौर, वीरपुर, आतरी, पिछोर व कुलैध, प्रसूति गृह माधौगंज व बिरलानगर, यूपीएचसी लक्ष्मीगंज, हुरावली, पंतनगर, ठाठीपुर, बहोड़ापुर, निम्माजी की खो व सिविल हॉस्पिटल हजीरा , सिविल डिस्पेंसरी जनकगंज व सिविल अस्पताल हेमसिंह की परेड शामिल हैं एवं आदर्श मिल में एच आर पी क्लिनिक आयोजित की जाती है।
दिनांक 10 एवं 11 नबम्वर को लगाई गई एच आर पी क्लिनिक में कुल 1051 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिसमें से 411 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के रूप में चिन्हित किया गया।
83 महिलाओं को आयरन सूक्रोज इंजेक्शन दिया गया।277 महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी की गई एवं 16 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया।
मंगलवार को इन 7 जगह पर लगाई गई एच.आर.पी. क्लीनिक –
1- एम.एच.बिरला नगर
2- यूपीएचसी निम्बा जी की खो 3-सी.एच. हेम सिंह की परेड 4-सी एच डबरा
5-पी.एच.सी. कुलैथ
6-पीएचसी आंतरी
7- यूपीएचसी पंत नगर
11/11/25 को लगाई

