Sat. Sep 5th, 2026

मध्यान भोजन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर समूह को विद्यालय से पृथक किया जावेगा — BRCC धर्मेंद्र सिंह धाकड़ 

प्रधानमंत्री शक्ति निर्माण योजना से संलग्न विद्यालयों के समूह की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित 

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 18 जून। जनपद शिक्षा केंद्र कैलारस में विगत दिवस विद्यालयों से संलग्न मध्यान भोजन के स्व सहायता समूह की अध्यक्ष एवं साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें बैठक की अध्यक्षता बीआरसी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह धाकड़ ने की बैठक को संबोधित करते हुए धाकड़ ने कहा की मध्यान भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही करने वाले स्व सहायता समूह के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजूंगा तथा लापरवाही बरतने वाले स्व सहायता समूह को मध्यान भोजन व्यवस्था से पृथक कर दिया जाएगा मध्यान भोजन मीनू अनुसार बनाएं, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें

रसोई घर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को प्रवेश न दें, तथा स्व सहायता से जुड़ी हुई समस्त जानकारियां समय पर प्रधानाध्यापकों को अवश्य उपलब्ध करावे, स्व सहायता समूह सभी विद्यालयों से अनुबंध अवश्य करावे तथा तत्काल इसकी फाइल कार्यालय में जमा करें अन्यथा की स्थिति में स्व सहायता समूह के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी, खाद्य सामग्री को हमेशा ढक कर रखें, तथा खाद्य सामग्री का भंडारण स्वच्छ जगह पर रखें एवं मिर्च मसाले डिब्बों मैं रखें मध्यान्ह भोजन बनाते समय उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें तथा भोजन गुणवत्ता युक्त बनावे घटिया सामग्री का उपयोग हरगिज ना करें,

👉आयुष्मान कार्ड बनाने,आपके द्वार- निरामयम् 2.0

कार्यालय में समय-समय पर होने वाली बैठकों में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, 60 वर्ष से अधिक आयु की रसोइया को हटाकर नवीन नियुक्ति का प्रस्ताव इस कार्यालय में प्रस्तुत करें, उच्च क्वालिटी की सामग्री का उपयोग करें, निरीक्षण के दौरान यह देखने में आया है कि कुछ समूह द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती जाती है यदि निर्देश के बावजूद उन्होंने सुधार नहीं किया तो विद्यालय की मध्यान भोजन व्यवस्था से उसकी सहायता समूह को पृथक कर दिया जाएगा, रसोईया भोजन पकाने में ताजी सब्जियों का उपयोग करें तथा एग मार्क युक्त मसाले का ही उपयोग करें, सभी रसोइयों को परिचय पत्र जारी करें, मध्यान भोजन का अभिलेख संधारण करें, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना से संलग्न स्वयं सहायता समूह प्रति माह प्रधानाध्यापक को अपनी खाद्य एवं राशि संबंधी जानकारी अवश्य दिया करें, रसोईया किसी भी बीमारी से व्यक्ति से दूर रहें, तथा फोर्टीफाइड नमक एवं तेल का ही उपयोग करें, तथा सभी शिक्षकों और ग्राम वासियों से मधुर संबंध स्थापित करें छोटी-छोटी बातों के विवाद से अवश्य बचें बैठक में प्रमुख रूप से प्रधानअध्यापक फखरुद्दीन खान,महावीर शर्मा, महेंद्र सिंह धाकड़, आदि ने भी बैठक को भी संबोधित किया

यह भी पढ़ें:-

👉चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *