Sat. Sep 5th, 2026

होली राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना का त्यौहार है- पवन परिहार 

                     बीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

मुरैना 24 मार्च। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा 23 मार्च 2025 को शाम 5:00 बजे एक भव्य होली मिलन समारोह डाइट परिसर मुरैना में आयोजित किया गया सरस्वती जी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ जिसमें सभी शिक्षक शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह परिहार ने कहा कि होली राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना का त्यौहार है जिसमें हमें अपने गिले शिकवे भुला कर भाईचारा स्थापित करना है

👉सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़गढ़ पर विश्व क्षय दिवस मनाया गया

होली का पर्व हमें एक साथ मिलजुल कर राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है तथा हमारा राष्ट्र प्रगति के पथ पर हमेशा अग्रसर रहे इस अवसर पर हम ईश्वर से कामना करते हैं । होली मिलन समारोह में शिक्षक शिक्षिकाओं ने चंदन से तिलक कर , फूलो के साथ होली खेली और को शुभकामनाएं दी । हमेशा एक साथ मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया हमारे देश में विभिन्न जातियों विभिन्न धर्मो के लोग रहते हैं फिर भी हम सभी जातियों एवं धर्मो का सम्मान करते हुए सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ अपने देश में मनाते हैं

यही धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की विशेषता है कार्यक्रम के अंत में सभी के सम्मान में सभी ने एक साथ नृत्य कर फूलों से होली खेली ” होली खेल रहे बाँके बिहारी आज रंग बरस रहा” पर सभी म मातृ शक्ति एवं शिक्षको के पैर थिरकने लगे और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और सभी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ है। आगे भी होते रहना चाहिए जिससे एक दूसरे में भाईचारा बना रहता है। साथ ही स्नेह भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया सभी ने भोजन कर अंत मे होलिका मैया की जय का नारा लगाकर कार्यकृम सम्पन्न हुआ।

👉रौन थाना क्षेत्र के मछण्ड में चोरों का आतंक, एक ही रात में 3 घरों को बनाया निशाना

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री गोपाल सिंह परमार, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी श्यामवीर सिंह राठौड़ ,संरक्षक गोपाल सिंह परमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबरन सिंह सिकरवार,जिलासचिव राम अवतार सिकरवार, जिला कोषाध्यक्ष बिंदु सोलंकी ,जिला उपाध्यक्ष पीके त्यागी,देवेंद्र सिंह सिकरवार,ब्रजकिशोर तोमर , DPC हरीश तिवारी,रामबल सिंह सिकरवार, आरएस धाकरे, उमेश पाठक,के के शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, विनोद गुप्ता, महेश गुप्ता, शिवराज शर्मा, सतेन्द्र जादौन,अरविंद सिकरवार, राकेश अग्रवाल, राधेश्याम अवस्थी, थान सिंह सिकरवार सरदार टुंडेलकर,राजेश गुर्जर ,जितेंद्र शर्मा,संजय दीक्षित,नरेंद्र सिंह तोमर ,धीरेंद्र सिकरवार, भँवर सिंह तोमर ,सत्येंद्र सिंह सिकरवार प्रशांत सिंह परिहार,राकेश रावत, रजनी भदौरिया,मधुलता तोमर,नीलू मिश्रादमयंती कश्यप बबली राठौर ,रेखा माहौर,मधु मित्तल, बेटी वाई बाँदिल, विभा शर्मा,अमित शुक्ला पूनम शर्माअर्चना गुप्ता ‘कमलेश ,उषा’ ,रेनू गौड ,संदीपा बाजपेई,नीता गुप्ता,राजकुमारी शर्मा,गीता मुड़ती है सरिता उपाध्याय ,पूजा पाठक, उर्मिला सेंमिल,चंद्रावली तोमर ,बकिता परमार,डिंपल गुप्ता रचना ,बर्षा परमार, आदि सैकड़ो की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाऐ उपस्थित रहें ।

यह भी पढ़ें:-

👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां पर क्लिक करें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *