Sat. Sep 5th, 2026

महंगाई को लेकर जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने किए जनता से सवाल

 भिण्ड। जन जागरण अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेठी के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने मंगलवार को गाता में चौपाल लगाकर लोगों को भाजपा सरकार की विफलताओं से रुवरु कराया।
जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लोगों को धार्मिक मुद्दों में उलझाने का काम कर रही है। आलम यह है कि लोग इन्हीं सब मुद्दों में उलझ कर रह गए हैं। और बढ़ती बेतहाशा महंगाई की मार झेल रहे हैं।लिहाजा बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। बेरोजगार युवा दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं।

इसके बाद जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने बताया कि किस प्रकार लोगों को गुमराह करके भाजपा सरकार अपनी रोटियां सेकने का काम कर रही है। इतना ही नहीं श्री कुशवाह ने कहा कि भाजपा सरकार की रहमतों से प्रत्येक विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। बिना पैसों की कोई भी कर्मचारी काम करने के लिए तैयार नहीं है। तथा चौपाल पर बैठे लोगों से पूछा पेट्रोल डीजल गैस के दाम बढ़े कि नहीं बढ़ी तो वही बैठे लोगों में से आवाज आई हां बड़े हैं और लोगों ने कहा महंगाई भ्रष्टाचार ने सारी हदें पार कर दी हैं इसी क्रम में श्री कुशवाहा ने कहा कि 2023 में इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम हम सबको करना है में।वही चौपाल में लोगों ने अधिकारियों के द्वारा परेशान किए जाने की बात कही। लोगों ने कहा कि बिना रिश्वत दिए कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है।दफ्तर में बैठे अधिकारी दलालों के जरिए ही काम करते हैं।चौपाल में मौजूद लोग जमकर मौजूदा सरकार के खिलाफ बोले।इस मौके पर सेवादल के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा,युवा नेता राहुल भदोरिया,अमित दांतरे,रणजीत सिंह गुर्जर,राजवीर खन्ना,मौजूद रहे वही कार्यक्रम आयोजक बलवीर सिंह गुर्जर ने चौपाल के समापन पर सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। 


यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *