साथ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताकर पुतला दहन किया।इस मौके पर राहुल सिंह कुशवाह,रॉकी तोमर,अरविंद सोनी,विजय दैपुरिया, , सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा,हरनारायण शर्मा, सोहन तिवारी, रामप्रकाश यादव,वरिष्ठ नेता वीरेंद्र,रानू भदौरिया, नयन सिंह बारकला, लज्जाराम यादव,दीपचंद्र तिवारी, हनीफ चंद्रपाल सिंह परिहार मुकेश राजावत,भागीरथ सिंह,यादव,रणजीत सिंह गुर्जर,,अमित दातरे,राजेंद्र नरवरिया,विवेक पचौरी, दर्शन सिंह तोमर विनोद पंडित,बृजेंद्र सिंह कल्लू, समीर भदोरिया, कार्यवाहक अध्यक्ष इरशाद खान आईटी सेल अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया, शिवम सैथीया मनीष राजावत रणवीर यादव राजीव कौशिक,प्रदीप यादव,,अशोक गुप्ता,रेखा भदौरिया ममता मिश्रा, संजय भूता,बलराम जाटव,राजेंद्र परिहार अरविंद अरेले सुमित बघेल कुलदीप गुर्जर के अलावा कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
रमेश सिंह कुशवाह
मो.7974799714
भिण्ड। जन उपयोगी चीजों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि के कारण आम जन का जीना बेहाल हो गया है। मध्यम वर्गीय परिवारो में चूल्हा तक नहीं चल पा रहा है।वही देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है उसी को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भाजपा की जन विरोधी सरकार के खिलाफ 07अक्टूबर को शाम 5:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई।
यह पुतला दहन पेट्रोल,डीजल एवं गैस में बढ़ते दामों को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक जलाया गया।ब्लॉक अध्यक्ष मेहगांव रामअवतार चौधरी गोरमी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नरवरिया,अमायन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान,रोन ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह उर्फ राजू,मौ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव,के अलावा और भी कई जगह पुतला दहन किया गया।बता दें कि खाद्य पदार्थों में बेतहाशा महंगाई के कारण मजदूर वर्ग के घर में दो वक्त का चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। महंगाई के कारण पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है।वही वेट टैक्स के कारण व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में यह पुतला दहन किया गया।बतादे की यह पुतला दहन भाजपा सरकार द्वारा वेट टेक्स लगाकर छोटे एवं मध्यम वर्गीय व्यापारियों को सताया जा रहा है।वही गैस, तेल पेट्रोल, डीजल के खाद सामग्री में बढ़ते दामों से कई लोगों का जीना बेहाल हो गया है।इतना ही नहीं देश के युवाओ में बेरोजगारी के कारण आक्रोश व्याप्त हो गया है। देश के पढ़े लिखे युवाओं को दर-दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लिहाजा युवा विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ यह पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में महंगाई को लेकर लिखी हुई तख्तियां के
