Sat. Sep 5th, 2026

महिला सरपंच पति के साथ दबंगों ने की मारपीट व गाली गलौज, पुलिस ने किया मामला दर्ज

महिला सरपंच को गांव के दबंग नहीं करने दे रहे पंचायत का विकास कार्य, कर रहे हैं झूठीं शिकायतें ?

                          रेखा कुशवाह/दतिया

दतिया/सेवड़ा 07 अगस्त। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दबंगों एवं रेत माफिया का कितना बोल वाला है, इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि रेत माफियाओं एवं कुछ पुलिस अधिकारियों के द्वारा मानसिक प्रताड़ित किए जाने से अभी हाल ही में एक ईमानदार पुलिस ASI प्रमोद पावन के द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई थी। जिसमें तत्कालीन गोंदन थाना प्रभारी एवं थरेट थाना प्रभारी सहित दो अन्य लोगों पर FIR दर्ज हुई है। ASI प्रमोद पावन के द्वारा मानसिक तनाव में आकर सुसाइड किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि

सेवड़ा अनुभाग के अतरैटा थाना क्षेत्र से एक और नया मामला निकाल कर सामने आ रहा है जिसमें ग्राम पंचायत अतरैटा की महिला सरपंच अजय देवी पटवा के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि थाना अतरैटा के पूर्व थाना प्रभारी अंशुल अरोरा के द्वारा पंचायत के कुछ दबंगों एवं रेत माफियाओं से मिलकर सरपंच व सचिव की झूठी शिकायतें करवाई जा रही हैं जिससे पंचायत का विकास कार्य अवरुद्ध हो रहा है तो वहीं महिला सरपंच को मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है।

👉क्या सेवड़ा अनुभाग का अतरैटा थाना चल रहा है प्राइवेट व्यक्तियों के भरोसे ? संदिग्ध युवक की कमर में लगा वायरस सेट थाना प्रभारी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल

ग्राम पंचायत अतरैटा कि महिला सरपंच अजय देवी पटवा के द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक दतिया को झूठीं शिकायतों को लेकर एक शिकायती आवेदन दिया गया था जिसकी भनक रेत माफिया और दबंगों को लगी तो वह बौखला गए और दबंगों के द्वारा दलित महिला सरपंच पति राजेश पटवा के साथ जातिगत गालियां देते हुए मारपीट की गई व दबंगों द्वारा जान से मारने की भी धमकी दी गई। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि ग्राम पंचायत महिला सरपंच पति राजेश पटवा दिनांक 06 अगस्त 2025 दिन बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने परिचित लक्ष्मी के साथ गांव में जा रहे थे। जब वे शिवम बुंदेला के घर के सामने से गुजर रहे थे, तभी शिवम ने उन्हें आवाज देकर रोका और कहा, सरपंच इधर आओ।

👉रेत माफियाओं द्वारा ग्राम पंचायत की सीसी रोड को क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत करना महिला सरपंच को पड़ा महंगा,कलेक्टर दतिया की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने लगाए थाना प्रभारी एवं रेत माफियाओं की मिली भगत से अवैध रेत कारोबार होने के आरोप

जिस पर राजेश ने पूंछा कि क्या बात है, तभी भीतर से शक्ति बुंदेला भी बाहर आ गया। आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक गालियां देने लगे। राजेश द्वारा विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके गर्दन, गाल और जांघ पर चोटें आईं। फरियादी के अनुसार, मारपीट के बाद आरोपियों ने धमकी दी। पूरे मामले की जानकारी सरपंच पति के द्वारा अतरैटा थाना प्रभारी राजपूत जी को दी गई तो पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-

👉मरने के बाद भी नसीब नही इज्जत की विदाई, पानी में डूबे रास्ते से शमशान तक शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण,शव कंधों पर… और रास्ता पानी से लबालब – यह है भिण्ड के शमशान घाट की असली तस्वीर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *