Sat. Sep 5th, 2026

मुरैना जिले मे संचालित स्कूल बस, यात्री बसों की जाँच के लिये चैकिंग हेतु परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग कार्यवाही निरंतर जारी 

                        बीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

मुरैना 27 मई‌। दिनांक 27/05/25 को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार एवं ट्रैफिक सूबेदार श्री मलखान सिह द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जाकर मुरैना शहर, अम्बाह बाईपास एवं दिमनी क्षेत्र मे चैकिंग पॉईट लगाये गये। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गऐ चैकिंग अभियान में यात्री / स्कूल वाहनो में ओव्हर लोडिंग वीमा फिटनेस आदि की चैकिंग अन्तर्गत 59 से अधिक वाहनो को चैक किया गया जिसमे सुरक्षा उपकरणो की कमी होने के कारण वाहन क्रमांक MP06P0252, MP06P0760 MP06P2144, MP30P0219, MP06P1088 एवं अन्य यात्री वाहनो पर विभिन्न धाराओं मे कार्यवाही सहित कुल 22 वाहनो पर चालानी कार्यवाही की जाकर 37500/- रूपये का राजस्व वसूला गया

एवं 01 यात्री बस का मोटरयान कर वकाया पाये जाने पर वाहन का मोटरयान कर नियमानुसार मौके पर ही जमा करवाया गया। चैकिंग कार्यवाही के दौरान 01 अन्य यात्री वाहन क्रमांक UP78FT4250 के वाहन चालक श्री ओमवीर पुत्र श्री भगवानदास निवासी जौरी जिला मुरैना के द्वारा वाहन को खतरनाक तरीके से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पाये जाने पर लायसेंस क्रमांक MP06 201 4017 6231 को आगामी 03 माह के लिये निलंबित किया गया।

संयुक्त रूप से की गई चैकिंग कार्यवाही में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार, ट्रैफिक सूबेदार मलखान सिह परिवहन प्रधान आरक्षक अभिषेक, आरक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय, लीलाधर शर्मा अरूण सिंह एवं देशराज गुर्जर उपस्थित रहें। समस्त वाहन संचालको/चालको को सूचित किया जाता है कि वाहन के वैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन किया जाना सुनिश्चित किया जावें। जिससे चैकिंग के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सकें।

1. वाहन का बैध परमिट होना चाहियें।

2. वाहन का बैध फिटनेस होना चाहियें।

3. वाहन का वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र होना चाहियें।

4. चालक/परिचालक का व्यवसायिक लायसेंस बैध होना चाहियें।

5. वाहन का वैध बीमा होना चाहियें।

6. वाहन मे रिफ्लेक्टर टेप VLTD डिवाईस, जीपीएस, कैमरा, स्पीड गर्वनर डिवाईस लगा एवं चालू हालात मे होना चाहियें।

यह भी पढ़ें:-

👉मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील इकाई सबलगढ़ के निर्वाचन संपन्न
👉थाना कैलारस पुलिस द्वारा लूट के फरार आरोपी को हथियार सहित किया गिरफ़्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *