Sat. Apr 18th, 2026

मोदीनगर में 7 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी विरोध पर स्वजन को बेरहमी से पीटा

मोदीनगर में 7 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी विरोध पर स्वजन को बेरहमी से पीटा
मोदीनगर में 7 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी विरोध पर स्वजन को बेरहमी से पीटा

गाजियाबाद :- गाजियाबाद के मोदीनगर में दुकान से किराए पर गद्दे लेने गए आरोपित ने दुकानदार की बेटी से छेड़खानी कर दी। घटना शनिवार रात की है।

मोदीनगर में 7 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी विरोध पर स्वजन को बेरहमी से पीटा
मोदीनगर में 7 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी विरोध पर स्वजन को बेरहमी से पीटा

छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार व अन्य को बेरहमी से पीट दिया।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को थाने ले आई।

मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए पुलिस ने 12 आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गोविंदपुरी स्थित एक कालोनी में व्यक्ति की टैंट की दुकान हैं।

आयोजनों में वे रजाई, गद्दे, दरी, चादर आदि सामान किराए पर देते हैं। रविवार रात उनकी दुकान पर कुछ लोग गद्दे लेने आए थे।

इनमें एक आरोपित दुकान के बाहर ही खड़ा हो गया। जबकि अन्य अंदर चले गए। इस बीच दुकानदार की बेटी घर के बाहर ही खेल रही थी।

आरोप है कि बाहर खड़े आरोपित ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया। उसकी करतूत देख पड़ोसी युवक ने शोर मचाया और भागकर आरोपित को दबोच लिया।

हंगामा होता देख दुकानदार बाहर आया तो युवक ने उन्हें पूरी बात बताई। इतना सुनते ही दुकानदार आरोपित को पीटने लगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *