Sat. Sep 5th, 2026

जिला पंजीयन अधिकारी ने साधी चुप्पी,मामले को दबाने में लगा रजिस्टार

                       अमित सिंह कुशवाह/भिण्ड 

 भिण्ड 21 जनवरी। विगत दिनों पहले लहार पंजीयन कार्यालय में रजिस्टार की जगह स्टांप वेंडर रजिस्ट्री करता हुआ पाया गया था जिस खबर को प्रमुखता से चंबल आचरण अखबार ने प्रकाशित किया था लेकिन खबर को प्रकाशित हुए दो दिन गुजर जाने के बाद भी जिला पंजीयन अधिकारी ने इस मामले को लेकर कोई भी संज्ञान नहीं लिया है।आलम यह है कि भ्रष्ट रजिस्टार के कारनामो पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यवाही करने की बजाय चुप्पी साध ली है इतना ही नही रजिस्टार की जड़े इतनी मजबूत है कि वह न सिर्फ बाबू से रजिस्टार बन गया बल्कि रजिस्टार बनके भ्रष्टाचार को बढ़ाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।

मामले को दबाने में लगा रजिस्टार,कार्रवाई करने की बजाय वरिष्ठ अधिकारियों ने साधी चुप्पी

बता दे की मामले को दबाने के लिए रजिस्टार हर संभव प्रयास कर रहा है।लोगों की माने तो रजिस्टार की जड़े ऊपर तक मजबूत है।कारण स्पष्ट है इसीलिए रजिस्टार पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि वरिष्ठ अधिकारीयो का कार्यवाही न करना कहीं ना कहीं सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें:-

👉दतिया जिला प्रशासन की शक्ति के बावजूद,अवैध रेत माफियाओं की मौज

👉मप्र में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और विभाग से जुड़े करोड़ों के घोटाले को लेकर गरमाई राजनीति

👉गरीबों के करोड़ों रुपए ठगकर भागे चिटफंडी,क्षेत्र में मचा हड़कंप

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *