Sat. Apr 18th, 2026

राहुल गांधी के खिलाफ विवादस्पद बयान को लेकर राजनीति गरमाई

राहुल गांधी के खिलाफ विवादस्पद बयान को लेकर राजनीति गरमाई

जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय एवं राज्यमंत्री पर मामला दर्ज करने देहात थाने में दिया आवेदन

अमित सिंह कुशवाह/भिण्ड

भिण्ड 17 सितम्बर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय एवं राज्यमंत्री के द्वारा दिए गए विवादस्पद बयान को लेकर पूरे देश में राजनीति गरमा गई है आलम यह है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर इन नेताओ के खिलाफ न सिर्फ मामला दर्ज करने बल्कि इस्तीफे की बात कर रहे हैं।जिसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को देहात थाने में जाकर इन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बाद अब उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘नंबर वन’ आतंकवादी कह डाला है।इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस नेता के धर्म को लेकर भी विवादित टिप्पणी की।रघुराज सिंह ने कहा कि राहुल ना तो हिंदू हैं, ना मुसलमान और ना ही ईसाई। वह यहीं नहीं रुके और आतंकवाद को इस्लाम से जोड़ दिया। रघुराज सिंह ने यह बात मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।जिसको लेकर कांग्रेस आक्रमक हो गई है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रवनीत सिंह बिट्टू ने पिछले दिनों राहुल गांधी को ‘नंबर वन आतंकवादी’ कह डाला था। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी बेहद आक्रामक है और बिट्टू के इस्तीफे की मांग कर रही है।इसी बीच इंदौर में मीडिया के सामने रघुराज सिंह ने भी बिट्टू की बात को दोहराया।जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा नेता किस प्रकार की ओछी मानसिकता रखते हैं।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस परिवार ने अंग्रेजों के समय से लेकर आज तक अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया हो उस जैसे नेता के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा नेताओं को हजम नहीं हो रही है।इसलिए इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं।जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर इन भाजपा नेताओं ने स्तीफा नही दिया तो समूचे पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर भाजपा नेताओं के विरुद्ध जंगी प्रदर्शन करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *