वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
मुरैना 21 नवंबर। भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय जम्बूरी, लखनऊ में सहभागिता हेतु चंबल संभाग, मुरैना का स्काउट-गाइड दल आज प्रातः उत्साह के साथ रवाना हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कमलेश कुमार भार्गव, आईएएस मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुरैना रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागी स्काउट-गाइड एवं स्टाफ सदस्यों को टी-शर्ट एवं कैप प्रदान की। साथ ही सभी को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सफल यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। दल सुबह 4:00 बजे बस द्वारा मुरैना से ग्वालियर के लिए रवाना हुआ तथा आगे ग्वालियर से ट्रेन द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर शुभकामनाएँ देने वालों में— जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी गुप्ता, जिलाध्यक्ष: डॉ. विवेक राठी, गिर्राज सिंह यादव जिला मुख्यायुक्त, सुरेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश शिवहरे उपाध्यक्ष, अमृत लाल यादव उपाध्यक्ष, के. डी. डंडौतियां उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश शर्मा लीडर ट्रेनर, मूलचंद गौड़ एएलटी, कोषाध्यक्ष: सीताराम गुर्जर, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, मुरारीलाल मावई, रामनरेश डंडोतिया, हरिओम तिवारी, अनुपम जादौन। इसके अतिरिक्त, संभागीय दल नेता चंबल संभाग – वीर सिंह यादव, संभागीय उप-दल नेता चंबल संभाग एवं जिला मुरैना दल नेता – शेखर सिंह यादव, दल के साथ स्वयं नेतृत्व करते हुए लखनऊ जम्बूरी के लिए रवाना हुए। यह दल चंबल संभाग का गौरव बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जम्बूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु संकल्पित है।

