Sat. Sep 5th, 2026

लहार दबोह NH 552 के निर्माता ठेकेदार ने दिखाई तानाशाही सड़क किनारे खड़े हरे पेड़ों को बगैर अनुमति के काटा प्रशासन मौन

                     विवेक कुमार पांडेय
लहार–लहार दबोह सड़क निर्माता कंपनी के ठेकेदार ने प्रशासन को ताक पर रख करके खुलेआम हरे पेड़ों की कटाई कर डाली और पूरे मामले की शिकायत होने के बावजूद भी प्रशासन मौन सादे हुए है जानकारी के अनुसार लहार से दबोह तक NH 552 का निर्माण कार्य चल रहा है जिसका ठेका एसकेएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के पास है लेकिन उनके द्वारा उक्त कार्य पेटी पर एम के डेवलपर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया गया गया है उक्त पेटी पर कार्य लेने वाले ठेकेदार द्वारा इस समय सड़क निर्माण के दौरान शासन के नियमों को खुलेआम ताक पर रखा जा रहा

है सबसे मजेदार बात तो यह है की सड़क निर्माण के दौरान उक्त ठेकेदार ने सैकड़ों शीशम के हरे पेड़ों को बगैर किसी अनुमति के काट डाला पूरे मामले की शिकायत प्रशासन से भी की गई लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है वही सूत्र बताते हैं उक्त सड़क निर्माता कंपनी द्वारा सड़क डालने के लिए मिट्टी का भी अवैध खनन किया जा रहा है जिसके लिए उनके पास कोई परमिशन नहीं है अब देखना लाजमी होगा की सड़क निर्माता कंपनी के खिलाफ प्रशासन क्या कार्रवाई करता है या फिर सड़क निर्माता कंपनी की मनमानी जारी रहेगी हालांकि पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भी की जा चुकी है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *