Sat. Sep 5th, 2026

“शाला में पहला कदम” अभियान के तहत बच्चों को वित्तरित स्कूल बेग एवं किट में हुआ बड़ा भ्रष्ट्राचार-विनोद सेन 

विदिशा 03 अप्रैल‌। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन ने कलेक्टर विदिशा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सिरोंज जिला विदिशा में “शाला में पहला कदम” अभियान-2025 के तहत वितरित किए गए स्कूल बेग एवं किट में हुए भ्रष्टाचार पर गंभीर आरोप लगाते हुए की प्रशासनिक कमेटी के माध्यम से जांच कराये जाने की मांग की है।

👉 स्वर्णकार समाज ने सतीश सोनी को सर्वसम्मति से चुना अध्यक्ष

सेन ने बताया कि विदिशा में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र विदिशा के माध्यम से लगभग 10 हजार स्कूल बेग एवं किट जिन बच्चों द्वारा प्रथम बार एडमीशिन लिया है उन्हें 1 अप्रैल 2025 को वितरित की गई।

इस स्कूल बेग एंव किट के बारे में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र विदिशा द्वारा बताया गया है कि यह बेग एवं किट 250 रूपये है और यह विदिशा जिले में सभी शासकीय स्कूलों में प्रथम दिन प्रवेश पाने वाले छात्र/छात्राओं को वितरित की गई है, जिसकी संख्या लगभग 10 हजार है और यह जनसहयोग से बांटी गई हैं।

👉पत्रकार हैं लोकतंत्र के सच्चे सैनानी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

श्री सेन ने यह कि हमारे द्वारा जब स्कूल बेग एवं किट के सेंपिल के बारे में जानकारी ली गई तो मामूल हुआ कि इस स्कूल बेग और उसमें दिये गये सामान की कुल कीमत लगभग 100 रूपये से भी कम है। जनसहयोग से एकत्र की गई राशि में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र विदिशा द्वारा खुलकर भ्रष्टाचार हुआ है, इसकी जिला स्तरीय प्रशासनिक कमेटी बनाकर जांच कराई जाये, जिससे इस जनसहयोग की राशि में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा हो सके और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही हो सके।

श्री सेन “शाला में पहला कदम” अभियान-2025 के तहत विदिशा में वित्तरित स्कूल बेग एंव किट में हुए भ्रष्टाचार की प्रशासनिक कमेटी के माध्यम से जांच कराये जाने की मांग कि

यह भी पढ़ें:-

👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां पर क्लिक करें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *