Sat. Apr 18th, 2026

शासकीय महाविद्यालय कैलारस में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर किया गया निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

                       वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 12 जुलाई। शासकीय महाविद्यालय कैलारस में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी रूपरेखा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रुचि गुप्ता ने तैयार की कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संतोष कुमार मिश्रा द्वारा की गई वही सुश्री प्रियंका साहू द्वारा मंच का संचालन किया गया तथा श्रीमती शिल्पी अग्रवाल और श्री नीरज सिंह द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया

👉मिहोना नगर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे, नहीं है डॉक्टर की कोई व्यवस्था

कार्यक्रम के अध्यक्षता के उद्बोधन में डॉ संतोष कुमार मिश्रा जी ने कहा कि तीन पी को हमेशा याद रखना चाहिए पापुलेशन पॉल्यूशन एंड पॉवर्टी। जिसमें हर साल 11 जुलाई को यह दिन मनाया जाता है ताकि लोग बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव को समझें और समाज के लिए जागरूक बने वही डॉक्टर सुदीप सिंह यादव जी ने कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी हमारे संसाधनों पर्यावरण और जीवन की जागरूकता को प्रभावित कर रही है भोजन पानी शिक्षा स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्रों पर जनसंख्या का असर पड़ता है भाई श्री दर्शन गिरी गोस्वामी जी ने कहा कि विश्व संख्या दिवस की स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसलिंग द्वारा जनसंख्या संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी डॉ राजीव शर्मा जी ने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं पहले न्यूनतम विवाह योग आयु दूसरा मुफ्त शिक्षा तीसरा दत्तक ग्रहण को बढ़ावा देना ने कहा भारत में बढ़ती आबादी गंभीर चिंता का विषय है डॉ प्रवीण कुमार लिटोरिया ने कहा कि यह दिवस विभिन्न यू एन ए एफ पिए देश के कार्य कार्यालय संगठनों और संस्था द्वारा सरकारों और नागरिक समाज के साथ साझेदारी में मनाया जाता है वही कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रुचि गुप्ता ने कहा कि यह दिवस परिवार नियोजन योजन,स्वास्थ्य,बाल विवाह और बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों से निपटने के लिए महत्व पर प्रकाश डालता है जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कई योजनाएं चल रही है जिसके लिए हर महिला को शिक्षित होना चाहिए वही प्रशांत चतुर्वेदी ने कहा की बेरोजगारी,गरीबी,शिक्षा का अभाव,और प्राकृतिक संसाधनों की कमी होती है

वही छात्र छात्राओं ने पोस्टर , और भाषण प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे निबंध में प्रथन स्थान संजना कुशवाह द्वेतीय स्थान काजल धाकड़ ने तथा पोस्टर में हिमानी,काजल सिकरवार ने प्रथम,और ट्विंकल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया सभी छात्र छात्राओं को प्राचार्य डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा और डॉ सुदीप सिंह यादव द्वारा पुरुस्कार वितरण भी किया गया

डॉ शिवचरन, डॉ ममता सोनी, डॉ रमेंद्र परमार, डॉ देवेंद्र जाटव, तालेंद्र निगम,आशु शुक्ला,अमित शर्मा,यशवंत राठौर,प्रीति धाकड़ उपस्थित रही और राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्र छात्राएं जैसे अंकिता,आकाश ,सुमित, नेहा,संजना,शिवानी, मधु ,वैष्णवी और भी छात्र उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें:-

👉सबलगढ़ एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गाँवो का दौरा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *