Sat. Sep 5th, 2026

शिक्षक हमेशा छात्र हित एवं देश हित में कार्य करते हैं– श्रीमती अंजना बृजेश बंसल

संतोष शर्मा प्रभारी प्रधानाध्यापक शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कैलारस का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित 

वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 02 जुलाई। जनपद शिक्षा केंद्र कैलारस के अंतर्गत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कैलारस में संतोष शर्मा प्रभारी प्रधानाध्यापक का संस्था द्वारा 30 जून 2025 को समय दोपहर 1:00 बजे सेवानिवृत होने पर भव्य भव्य विदाई सम्मान समारोह विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का आगाज हुआ जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अंजना बृजेश बंसल अध्यक्ष नगर परिषद कैलारस एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रीति शर्मा प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलारस द्वारा की गई एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयवीर सिंहजादौन, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी जालिम सिंह धाकड़,बीआरसी डॉ .धर्मेंद्र सिंह धाकड़, बीएसी केशव शुक्ला, सुभाष शर्मा, थे,सर्वप्रथम सभी विद्यालय परिवार की ओर से संतोष शर्मा प्रभारी प्रधानाध्यापक का साफा बांधकर एवं श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मान किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक एवं जिला मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के फखरुद्दीन खान द्वारा किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयवीर सिंह जादौन ने इन्हें कर्तव्य निष्ट शिक्षक बताया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट शक्ति पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी जालिम सिंह धाकड़ ने इनके कार्यकाल को बहुत ही सराहनीय एवं एक आदर्श शिक्षक के रूप में याद किया जाता रहेगा बताया,

बीआरसी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह धाकड़ ने शर्मा जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की केशव शुक्ला ने कहा की संतोष शर्मा जी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है कार्यक्रम क को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती अंजना बृजेश बंसल अध्यक्ष नगर परिषद कैलारस ने संतोष शर्मा जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक अच्छा शिक्षक बताया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी जालिम सिंह धाकड़ ने संतोष शर्मा जी को एक आदर्श शिक्षक बताया कार्यक्रम को संबोधित करते अध्यक्षता कर रही संकुल केंद्र की प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की शर्मा जी हमेशा कर्तव्य परायणता के साथ पूर्ण लगन और मेहनत से आपने शिक्षा विभाग को सेवाएं दी हैं शिक्षक हमेशा छात्र हित एवं देश हित में कार्य करते हैं इनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं शर्मा जी हमेशा स्वस्थ रहें मस्त रहें प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें तथा दीर्घायु हो मै इस अवसर पर संतोष शर्मा जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दीर्घायु होने की कामना करती हूं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मातादीन रजक प्रभारी प्रधानाध्यापक, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा,मुरारी लाल शर्मा, रामनरेश शर्मा, राकेश सिंह सिकरवार, जन शिक्षक महेश शुक्ला, सुरेश धाकड़, पवन पाराशर,चंद्रकांत शर्मा ,हरिओम शर्मा, भरोसी राठौर, सुनील शर्मा, श्रीमती सुमन, श्रीमती दीपा ,श्रीमती मोहिनी, भृगु लता , अर्चना, मोनिका, ममता ,ज्ञानमाला, सुधा ,अनेक संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं अधिकारी कर्मचारी, एवं समाजसेवी ,शिक्षाविद जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी गणमान्य नागरिक ,विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार मातादीन रजक प्रभारी प्रधानाध्यापक शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कैलारस द्वारा व्यक्त किया गया सभी के सम्मान में संस्था की ओर से स्नेह भोज का आयोजन किया गया संतोष शर्मा जी को अतिथियों एवं रिश्तेदारों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए जनों द्वारा स्मृति चिन्ह सोल श्रीफल एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया

यह भी पढ़ें:-

👉चंबल शताब्दी संगठन ने अलोपी शंकर पहाड़ियों पर किया पुनः पौधारोपण किया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *