वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 10 जुलाई। भारी वर्षा को देखते हुए चंबल नदी किनारे बसे अटार घाट पर बाढ़ प्रभावित चिन्हित ग्रामों का दौरा करने सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर पहुंचे जहां उन्होंने चंबल नदी का जलस्तर देखा तो बताया गया की चंबल का जलस्तर अब कम हो गया है सभी गांव सुरक्षित हैं वही एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने बसाहट के लोगों से भी बातचीत की और और उन्हें भरोसा दिया कि घबराने की कोई बात नहीं है जब भी कोई समस्या हो आप तत्काल मुझे फोन करें और किसी भी समस्या का समाधान किया जाएगा घबराने की जरूरत नहीं है

चंबल नदी के निरीक्षण से लौटते हुए उन्होंने सबलगढ़ विकासखंड के ही ग्राम अटार गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जहां एक अध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित पाया गया विद्यालय परिसर में रेत माफिया द्वारा रेत का डंप भी पाया गया एसडीएम ने कहा की अटार क्षेत्र में भारी पैमाने पर माफियाओं ने रेत डंप कर रखा है उन रेत माफियाओं पर शीघ्र कार्रवाई होगी जिससे रेत माफियाओ में हड़कंप मच गया है


