वीरेंद्र कुमार/ मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 15 मई। नगरपालिका सबलगढ में व्याप्त भारी भृस्टाचार को लेकर अभिषेख सिंह जादौन उर्फ लाला ने सबलगढ़ एसडीएम अरविंद महौर को एक शिकायती आवेदन सौंप कर जांच कर उचित कार्यवाही का निवेदन किया है साथ ही श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन भोपाल, श्रीमान मुख्य सचिव महोदय मध्यप्रदेश,श्रीमान नगरीय प्रशासन मंत्री महोदय,श्रीमान प्रमुख सचिव महोदय नगरीय शासन भोपाल श्रीमान आयुक्त महोदय नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल संभाग आयुक्त महोदय चम्बल संभाग मरैना मध्यप्रदेश जिलाधीश जिला मुरैना मध्यप्रदेश संयुक्त संचालक नगरीय विकास ग्वालियर आदि सभी कार्यालयों को प्रति भेजी है अबेदन कि माध्यम से निकाय मे व्याप्त भ्रष्टाचार की जॉच निम्न बिंदुओं को लेकर,नगरपालिका परिषद सबलगढ में कायाकल्प एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना अभियान के अर्न्तगत निकाय द्वारा घटिया निर्माण किया गया एवं स्टीमेट बदल कर डमरीकरण के स्थान पर सी.सी कराई गई,
वसूली ढेका को ऑनलाईन टेण्डर न करते हुए अवैध वसूली के लिए प्राइवेट लड़को -द्वारा अवैध बसूली कराई जा रही है जबकि टेण्डर को रिन्यू करने का अधिकार परिषद को है परिषद की बैठक में उक्त कार्य का प्रस्ताव नही लाया गया है स्वच्छता अभियान के नाम पर एक-एक लाख की फर्जी फाइले बनाई जा रही है सामग्री खरीदी के नाम पर नियमों का पालन नही किया जा रहा है और करोड़ो रूपये की सामग्री कबाड़ पड़ी हुई है निकाय में व्यापक स्तर पर भृष्टाचार हो रहा है शासन के निर्देशों का पालन नही किया जा रहा है सी.एम.ओ. प्रीतम माझी को वित्तीय अधिकार न होने के बाबजूद निर्माण, स्वच्छता एवं सामग्री कय के नाम पर फर्जी फाइलों के भुगतान धडल्ले से किये जा रहे है कायाकल्प एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचनाओ के भुगतान बिना लैब रिपोर्ट जॉच के भुगतान पर रोक लगाई जाये उक्त बिन्दुओ की जॉच कर कार्यवाही करने की।

