Wed. Nov 4th, 2026

                          प्रियंका ओझा/रौन

रौन/भिण्ड 18 नवंबर। भिण्ड जिले के रौन कस्बे में संचालित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में “विद्या भारती” के द्वारा आज दिनांक 18 नवंबर को “सप्तशक्ति संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं समाज सेविकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया कार्यक्रम में बक्ताओं के द्वारा परिवार की सुख समृद्धि, खुशियों के पल संस्कारों के संग,वेशभूषा, आमंत्रण पत्र, रीति रिवाज स्वदेशी पद्धति,एवं संक्षिप्त पर्यावरण सुरक्षित वसुंधरा आदि के बारे में नगर वासियों को विस्तार से बताया गया, तो वहीं समाजसेविका एवं पत्रकार श्रीमती प्रियंका ओझा जी के द्वारा सरकार की महिला सशक्तिकरण कीं उन योजनाओं की तरफ ध्यानाकर्षण कराया गया जिन्हें महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित की जा रही है एवं मुख्य वक्ता शालिनी सेन के द्वारा बताया गया कि महिलाओं को बच्चों का प्रथम गुरु माना गया है, इसलिए महिलाएं जिस प्रकार की शिक्षा अपने बच्चों को देगी इसी प्रकार का समाज का निर्माण होगा। क्योंकि जब हम बच्चों को घर पर अच्छे संस्कार एवं शिक्षा देंगे तो हमारे बच्चे आगे चलकर अच्छे समाज का निर्माण करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे। घर व घर के आसपास का स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में भी महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है इसलिए सभी महिलाओं से मैं कहना चाहती हूं कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देते हुए घर व घर के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखें

कार्यक्रम में उपस्थित नगर के गणमान्य, समाजसेवी एवं समाजसेविकाएं

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर रौन में “विद्या भारती” द्वारा आयोजित सप्तशकि्त कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षत श्रीमती विमला देवी, विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती कमलेशी देवी , मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका एवं पत्रकार श्रीमती प्रियंका ओझा के रूप में रही एवं मुख्य वक्ता कुमारी शालिनी सेन रही। लहार के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रामजीलाल शुक्ला जी तथा शिशु मंदिर रौन व्यस्थापक अनिल शर्मा जी तथा रौन शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा तथा वरिष्ठ शिक्षक पवन शर्मा उपस्थित रहे ।मंच संचालक नंदनी व लक्ष्मी दीदी प्रियांशी दीदी व शिवानी दीदी की विद्यालय की देख रेख में अहमभूमिका रही।

यह भी पढ़ें:-

👉अवैध हथियार के साथ ‘महंत’ की तस्वीर वायरल, ग्रामीणों ने जताई चिंता

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *