Sat. Sep 5th, 2026

ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर ने बताया वर्तमान में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानियां बरतें अगर किसी को सर्दी, जुखाम, बुखार हो तो तत्काल चिकित्सक को दिखायें।

चिकित्सक सलाह दें तो इन्फ्लुएंजा एच-1एन-1 (स्वाईन फ्लू) की जांच करायें। अगर जांच में इन्फ्लुएंजा एच-1एन-1 (H1N1) निकले तो शासकीय अस्पताल में उपचार करायें।

इन्फ्लुएंजा एच-1एन-1 (H1N1) के

सामान्य लक्षणों में

तेज़ बुखार या ठंड लगना

सूखी खांसी और गले में खराश बदन और मांसपेशियों में दर्द सिरदर्द और अत्यधिक थकान नाक बहना या बंद होना कुछ मामलों में उल्टी और दस्त ( विशेषकर बच्चों में ) हो सकते हैं, गंभीर लक्षण मिलने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें गम्भीर लक्ष्णो में

सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना सीने में लगातार दर्द या दबाव होंठ या त्वचा का नीला पड़ना अत्यधिक कमजोरी, भ्रम या बेहोशी ।

स्वाइन फ्लू मुख्य रूप से इन्फ्लुएंजा (H1N1) वायरस के संक्रमण की वजह से फैलता है।

 कैस फैलता है स्वाइन फलू –

जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या बात करता है, तो हवा में फैली श्वसन बूंदों के जरिए वायरस दूसरों तक पहुंचता है।

 सावधानी – 

दूषित सतहें: वायरस से संक्रमित सतहों (जैसे दरवाज़े के हैंडल या फोन) को छूने और फिर बिना हाथ धोए चेहरे, नाक या मुंह को छूने से संक्रमण हो सकता है।

सीधा संपर्क: संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने या उसके इस्तेमाल की गई चीज़ों को साझा करने से यह फैलता है ।

वर्तमान में ग्वालियर जिले में दो केस इन्फ्लुएंजा एच-1 एन-1 (H1N1) स्वाईन फ्लू के निकल चुके हैं । जिनमें एक मरीज जो 17 वर्षीय छात्र हैं कि 25/08/2026 को आरजेएन अपोलो हॉस्पिटल ग्वालियर में भर्ती हुआ था जो कि 16/08/2026 को गुंटूर आन्ध्र प्रदेश से ग्वालियर आया था दिनांक 20/08/2026 को सर्दी, खांसी-जुकाम को इन्हें आरजेएन अपोलो हॉस्पिटल ग्वालियर में भर्ती किया गया जहां जांच में इन्फ्लुएंजा (H1N1) स्वाइन फलू की पुष्टि हुई इस पर जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट के द्वारा मरीज की जानकारी ली गई मरीज पहले से बेहतर है उसकी तबियत स्थिर है अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है वर्तमान में आईं आई की एम कॉलेज में है दूसरा मरीज़ 67 वर्षीय पिन्टो पार्क निवासी 01/09/2026 को बी.सी.एम.आर. हॉस्पिटल में भर्ती होकर उपचारित है प्राप्त सूचना पर जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. महेन्द्र पिपरोलिया मरीज के परिजनों से मिले जिसमें उन्होंने बताया कि मरीज 20/08/2026 को मालदीव से लौटे हैं 23/08/2026 को सर्दी जुखाम होने के बाद मरीज को दिनांक 26/08/2026 को बी.सी.एम.आर. हॉस्पिटल में भर्ती किया जहां जांच में इन्फ्लुएंजा एच-1 एन-1 (H1N1) स्वाईन फ्लू निकला , परिजनों द्वारा बताया गया कि परिवार में किसी को भी इन्फ्लुएंजा एच-1 एन-1 (H1N1) स्वाईन फ्लू के लक्षण नहीं हैं। अस्पताल प्रबंधन से चर्चा करने पर बताया गया कि मरीज पहले से बेहतर है व उसकी तबियत स्थिर है। जिले में महामारी की रोकथाम एवं निगरानी के लिए आर.आर.टी. टीम बनी हुई है जो इस तरह के कैसों की निगरानी करती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *