Sat. Sep 5th, 2026

सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल:- शहर के अरेराहिल्स थाना इलाके में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।परिवार की इकलौती बेटी थी किशोरीपुलिस के अनुसार भीमनगर में परिवार के साथ रहने वाले फूलन देव कुशवाहा मूल रूप से सेवरिया जिला रीवा के रहने वाले है, और सब्जी बेचने का काम करते हैं। उनकी इकलौती बेटी खुशी कुशवाहा सातवीं कक्षा में पढ़ती थी, उसके अलावा उसका एक भाई कृष्णा है।

रविवार रात आठ बजे के करीब लड़की अपने पिता की दुकान पर गई थी। वहां से लौटते वक्त रास्ते में उसका भाई कृष्णा मिला। खुशी की इन दिनों परीक्षा चल रही थी, जिसके चलते भाई ने उसे घर जाकर पढ़ाई करने को लेकर डांट लगा दी।

बाद में भाई दुकान बंद करवाने और मां रानू को लेने दुकान की तरफ चला गया। थोड़ी देर बाद जब परिवार वाले घर पहुंचे तो उन्हें दरवाजा खुला मिला। भीतर जाने पर खुशी का शरीर घर में लगी बल्ली पर दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ नजर आया।

परिजन तुरंत ही उसे फदें से उतारकर इलाज के लिये जेपी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपते हुए पुलिस ने आगे की पड़ताल शुरु कर दी है।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *