Sat. Sep 5th, 2026

                    प्रियंका ओझा/रौन संवाददाता 

रौन (भिंड)। सिंध नदी के मेहदा घाट पर पनडुब्बी (मछली पकड़ने के उपकरण) डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मामले में एक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतुल पुत्र रामकिशोर शर्मा निवासी मेहदा ने रौन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सिंध नदी में पनडुब्बी डालने को लेकर उसका नाहर सिंह पुत्र सुरेश सिंह भदौरिया निवासी ग्राम खेरा से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान नाहर सिंह ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित युवक की शिकायत पर रौन थाना पुलिस ने आरोपी नाहर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था, हालांकि पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-

👉रौन थाना के पुलिसकर्मी पर मजदूरों से मारपीट का आरोप, जांच की मांग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *