एम्बुलेंसों में नोडल अधिकारी को कमियां मिलीं, होगी कार्यवाही
ग्वालियर 11 दिसम्बर। कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण एवं मोनीटरिंग की जाती है इसी तारतम्य में 108 के जिला नोडल अधिकारी आई.पी. निवारिया को बुधवार को 108 एम्बुलेंसों का निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया जिस पर उन्होंने दो 108 एम्बुलेंस ( जननी एक्सप्रेस ) जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर की एवं एक 108 एम्बुलेंस ( जननी एक्सप्रेस ) हस्तिनापुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ कमियां 108 एम्बुलेंसों में मिली, जिनके सुधार हेतु एमडी एन.एच.एम. मध्य प्रदेश को पत्र लिखा जायेगा ।
इन 108 एम्बुलेंसों में मिली कमियां:-
1- सीजी 04 एन.यू. 9041 जिला चिकित्सालय मुरार लुकेशन – टायरो की स्थिति खराब थी, ड्रेसिंग का सामान अधूरा था ।
2- सीजी 04 एन.यू. 9042 हस्तिनापुर लुकेशन – अग्नीशमन यंत्र एवं फिनायल एक्सपायरी डेट का था आक्सीजन उपकरण अधूरे थे
3- सीजी 04 एन. डब्ल्यू. 2396:- ड्रेसिंग का सामान अधूरा था, पायलेट केवल 5वीं तक पढ़ा था जिसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए, लोगबुक अधूरी थी।
उक्त कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए।
नोडल अधिकारी आई.पी. निवारिया ने बताया कि हर माह 108 एम्बुलेंसों का निरीक्षण मेरे द्वारा एवं सीबीएमओ और मेडीकल आफीसरों द्वारा किया जाता है। जिसकी रिपोर्ट हर माह 5 तारीख तक भेजी जाती है।
यह भी पढ़ें:-
👉दतिया जिले के इंदरगढ़ में किसानों को खाद न मिलने से, किसान परेशान
👉उप संचालक (आशा कार्यक्रम) ने ग्वालियर के मोहना एवं पनिहार में HVNC और HVYC को चेक किया

