Sat. Sep 5th, 2026

सीएमएचओ को मिले 5 कर्मचारी अनुपस्थित, दिया कारण बताओ नोटिस

ग्वालियर– बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर मनीष शर्मा सिविल अस्पताल हेमसिंह की परेड औचक निरीक्षण करने पहुंचे , निरीक्षण के दौरान उन्हें  5 कर्मचारी अस्पताल से अनुपस्थित मिले , जिस पर उन्होंने संस्था प्रभारी से नाराजगी व्यक्त की।
 यह कर्मचारी मिले अनुपस्थित 
श्री नासिर खान लैब टेक्नीशियन श्री आरके अग्रवाल नेत्र सहायक श्री राजभोग शुक्ला ड्रेसर श्री योगेश गुप्ता सहायक वर्ग-3 श्रीमती सुषमा राय एएनएम ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने उक्त पांचो कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया , जिसका जवाब पत्र प्राप्ति के 3 दिन में मांगा ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *