Sat. Apr 18th, 2026

सोफी डिवाइन ने लगाया सबसे बड़ा छक्का

मुंबई – बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अपनी आक्रामक पारी के दौरान सबसे बड़ा छक्का लगाया है। सोफी ने 36 गेंद में 99 रनों की पारी खेली हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं सकीं। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए। डिवाइन ने अपनी पारी में 94 मीटर का लंबा छक्का भी लगाया। डब्ल्यूपीएल में यह अब तक का यह सबसे बड़ा छक्का है।

इस छक्के को देख प्रशंसकों को वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल याद आ गये। आरसीबी के खिलाफ गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने आक्रामक बल्लेबाजी से शुरुआत की। मैच के नौवें ओवर में ही सोफी ने 94 मीटर लंबा छक्का लगाकर सबको हैरान कर दिया। इस ओवर में ही सोफी ने कुल तीन छक्के लगाये।

यह भी पढ़े:-देश की राजधानी में पॉलिथीन बैग के अंदर टुकड़ों में मिली महिला की लाश

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *