Sat. Sep 5th, 2026

12 लाख 78 हजार की लूट का 03 घंटे मे सुरपुरा पोलिस ने किया पर्दाफाश

भिण्ड।सुरपुरा पुलिस ने हुई लूट का 3 घंटे में एसडीओपी सुरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सफलता हासिल की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि फरियादी मोहम्मद मुनाजीर पुत्र मोहम्मद मुलुकुद्दीन उम्र 40 वर्ष निवासी मोहल्ला किला अफजलगण तहसील धामपुर जिला विजनौर ने थाना रिपोर्ट की थी कि ग्राम चिलोगा में एक व्यक्ति के मोवाईल से फोन आया जिसने मुझे अपना नाम सुरेश वताया कहा कि मुझे सरसो बेचनी है। उससे मेरी दो तीन दिन से बात हो रही थी फिर आज दिनांक 07.12.21 को उससे फोन करके वोला मै चिलोगा सरसो खरीदने आ रहा हूं।
यह भी पढ़ें 
 फरियादी अपने वाहन मय साथियो के साथ सरसो की खरीदी हेतु ग्राम चिलोगा पहुचा तो वहां पर 4 लोग मिले और फरियादी मोहम्मद मुनाजीर तथा अपने साथी रहीश, लियाकत, तथा ड्रायवर महफूज के साथ सती माता मंदिर ग्राम चिलोगा पहुचे थे तभी बहां खडे तीन लोग मिले और सरसो खरीदने की वात की वैसे ही उन लोगो ने हमारे कट्टा अड़ा दिये और एक व्यक्ति पीछे से आया जिसमे दुनाली बंदूक अडा दी और चारो लोग जंगल ले गये और कहा कि यहां से चले जाओ और कहा कि तुमने किसी को बताया तो जान से खत्म कर देगे। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप० क्र0 71/21 धारा 394,397,294,506 भादवि 11 .13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार एसडीओपी अटेर के द्वारा थाना प्रभारी सुरपुरा एवं थाना प्रभारी फूप के नेतृत्व में पार्टियां बनाकर घटनास्थल चिलौंगा बिहड मे सर्चिंग कराई गई सर्चिंग के दौरान थाना प्रभारी सुरपुरा को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण ग्राम चिलोगा के सती माता मंदिर के पीछे बीहढ मे छुपे हुये है। मय फोर्स के आरोपीगणो की घेरावंदी की व दबिश दी गई जिसमे एक आरोपी मौके पर मिला व अन्य 3 आरोपी रात्रि का फायदा उठाकर जंगल मे भाग गये। पकडे गये आरोपी का नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित पुत्र नरेन्द्र सिंह तोमर नि0 चिलोगा का होना बताया। आरोपी और पास एक कट्टा 315 बोर का व एक पट्टा जिसमे जिन्दा 20 राउंड जो 315 बोर के थे जत किये गये गिरफ्तार आरोपी रोहित के के कब्जे से एक काला बैग जिसमे 9 लाख 75 हजार रूपये व एक 12 बोर की दोनाली बंदूक थी 05 बारह बोर केजिंदा राउंड अपराधिक रिकार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की गई जो थाना वागचीनी जिला मुरैना के अप) क्र0 178/21 धारा 394,365 भादवि 11.13 एमपीडीपीके एक्ट मे 7 माह से फरार होना और जिला मरैना से 5000 हजार रूपये का इनाम घोषित होना साथ ही थाना कोतवाली के अप0 क्र0 142/21 धारा 307,294 भादवि में करीव 6 माह से फरार होना पाया गया एवं पूर्व के 18 अपराध पंजीवध्द होना तथा मे जिला बदर होना भी पाया गया है।
जप्त माल मसरूका 9 लाख 75 हजार रूपये व एक 12 बोर की दोनाली बंदक 05 बारह बार के जिंदा राउंड एक कट्टा 315 बोर का व एक पट्टा जिसमे 20 जिंदा राउंड जो 315 बोर के है।
सराहनीय भूमिका उक्त कार्य मे उनि) आलोक सिंह तोमर मय आर0 1184 रघुनंदन आर0 657 अनिल आर0 869 गोविन्द, आर0 633 अशोक. आर0 1 227 सुदीप तोमर, आर0 898 यदुबीर की सराहनीय भूमिका रही

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *