
प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
भिण्ड। बरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लावन में एक नाबालिग बच्ची अचानक घर से गायब हो गई उसे परिवार जनों के द्वारा आस-पास बच्ची को तलाश किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने बरोही थाने मैं आवेदन दिया बरोही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुये विवेचना शुरू कर दी
बरोही थाना प्रभारी बृजमोहन से मिली जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को फरियादी के द्वारा दिये गये आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया तत्काल थाना प्रभारी ने एक्शन लिया सबसे पहले नाबालिक बच्ची के फोन को खंगाला गया। और कॉल डिटेल निकाली गई तो आरोपी का नाम सामने आ गया पुलिस ने आरोपी को तलाशना शुरू कर दिया बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि मुझे कुछ नहीं पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सारी सच्चाई बता दी उसने कहा कि प्रेमिका से मेरा प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था, लेकिन ये हमसे दूरियां बनाने लगी तो मैंने इसको फोन करके स्कूल के पास बाले खेत में बुलाया जहाँ मैंने इसके मुँह में कपड़ा ठूंस दिया और इसकी हत्या कर शव को खेत में छोडक़र भाग गया

आरोपी बोला कि पुलिस हम तक पहुँची कैसे:-
आरोपी रामू औझा निवासी लावन जैसे ही पुलिस गिरफ्त में आया तो उसने पुलिस से पूछा कि हम तक आप लोग पहुँचे कैसे, हमनें बड़ी चतुराई से इस प्रेमिका को ठिकाने लगाया, इस बात की खबर किसी को नहीं पता थी, फिर भी पुलिस ने हमें कैसे पकड़ लिया
यह भी पढ़ें:-
पीएम मुद्रा लोन 2022–2023 सरकार से ₹10,00000 तक के ऋण के लिए आवेदन करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें
