महिला शिक्षा जागृति में बीता मां सावित्री बाई फुले का जीवन – मान सिंह कुशवाह
भिंड।आज लहार विधानसभा के नगर पंचायत में मिहोना मैं मां सावित्री बाई फुले की 191 जयंती समारोह का आयोजन पर शहर में चल समारोह निकाला गया उसके बाद चल समारोह का समापन महात्मा ज्योतिराव फुले की प्रतिमा सब्जी मंडी मिहोना में किया गया जिसमें मुख्य अथिति के रूम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह उपस्थित होते हुए कहा महिलाएं देश में शिक्षा में अग्रणी हो इसी सोच के साथ मा सावित्री बाई फुले द्वारा महिला शिक्षा के लिए संघर्ष किया महिला शिक्षा के लिए देश में पहली पाठशाला खोली उसके बाद लगातार सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करते रही आज देश में महिलाओं को प्रथम स्थान मिलने का मौका मिला है तो यह मां सावित्री बाई फुले की देन है इसी क्रम में कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री शिवमोहन सिंह राजावत वरिष्ठ नेता जयेंद्र सिंह राजावत सरपंच पुष्पेंद्र कुशवाहा इंदल सिंह कुशवाहा कृष्ण नारायण कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य रवि कुशवाह आदि ने अपने विचार रखे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद कुशवाहा द्वारा की गई तथा कार्यक्रम का संचालन बैजनाथ कुशवाहा द्वारा किया गया तथा आभार व्यक्त उमेश कुशवाहा द्वारा किया गया कार्यक्रम में रोन जनपद के उपाध्यक्ष ग्यासी राम कुशवाहा शिव सिंह कुशवाहा जिला सचिव रवि कुशवाहा रचना बौद्ध पार्षद विजय कुशवाहा जीवन कुशवाह भगवान सिंह कुशवाह अजीत कुशवाह आदि लोग उपस्थित हुए।
मेहगांव विधानसभा के पचेरा में भी मनाई गई माता सावित्री बाई फुले जयंती
इसी क्रम में मेहगांव विधानसभा के ग्राम पंचायत पचेरा में भी मां सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह प्रमुख रूप से उपस्थित हुए मां सावित्री बाई के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रणजीत सिंह गुर्जर जनपद सदस्य देशराज कुशवाह वरिष्ठ नेता राम ज्ञान कुशवाह राजाराम कुशवाहा पार्षद मायाराम जाटव ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र गुड्डू नरवरिया शुभम आजाद उमेश कुशवाहा सरपंच मायाराम जाटव नारायण सिंह कुशवाहा जबर सिंह कुशवाहा व कार्यक्रम में आभार व्यक्त आयोजक अनिल सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें:-
लोकायुक्त ने महिला T.I. को रिश्वत लेते पकड़ा, T.I.हुई फरार
5 तत्कालीन सरपंचों सहित 2 सचिवों को जेल वारंट जारी, वसूली राशि वापस नहीं किए जाने का मामला