Sat. Sep 5th, 2026

ग्राम पंचायत अजनार के सरपंच सेवा लाल बघेल ने ली शपथ, ग्रामवासियों से कहा, प्रत्येक वादा करेंगे पूरा

भिंड/ लहार 02अगस्त।  मध्य प्रदेश में हुए ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर आज का दिन नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए बहुत ही अहम रहा इसी दिन का हर जनप्रतिनिधि को बेसब्री से इंतजार रहता है, कि मुझे जनता का आशीर्वाद कब मिले और कब निर्वाचित होकर शपथ ग्रहण करू।  इसी प्रकार का इंतजार कर रहे थे नवनिर्वाचित सरपंच सेवा बघेल जी
 आपको बता दें कि लहार जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अजनार से विगत दिनों हुए चुनाव में सेवा बघेल ने भारी बहुमत से विजय हासिल की थी, हालाकी सरपंच सेवा बघेल जी का कहना है कि यह जीत हमारी जीत नहीं है यह जीत संपूर्ण ग्राम वासियों की है जिन्होंने ग्राम पंचायत के विकास के लिए हमें चुना।  मैं ग्राम वासियों के इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। हमारे द्वारा ग्राम पंचायत अजनार के हर वर्ग के समाज को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ संपूर्ण ग्राम पंचायत का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्ण विकास किया जाएगा ग्राम पंचायत अजनार में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सेवा बघेल ने सरपंच के रूप में शपथ ली वही उपसरपंच के रूप मे श्रीमती कमला देवी राजावत के साथ समस्त पंचों ने शपथ ली
मौजूद रहे
 शपथ ग्रहण समारोह के समय नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अलावा ग्राम पंचायत सचिव अरविंद सिंह गुर्जर, सहायक सचिव महिपाल सिंह बघेल समाजसेवी रामाशंकर सिंह कुशवाह, तेजा सिंह राजावत, कृष्णपाल सिंह राजावत, कुक्कन सिंह राजावत, लालबहादुर सिंह राजावत, अजेंदसिंह राजावत,व पूर्व सरपंच सहित समस्त समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *