भिंड 02अगस्त। मध्य प्रदेश के जिला भिंड से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रवि प्रकाश सिंह कुशवाह 01 अगस्त को अपने निर्वाचित क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचे। क्षेत्र की जनता से जिला पंचायत सदस्य ने आशीर्वाद लिया।
आपको बता दें कि जिला पंचायत भिंड के वार्ड क्रमांक 21 बडेरा से रवि कुशवाह ने भारी मतों से विजय हासिल की, विजय का पूर्ण श्रेय कुशवाह जी के द्वारा क्षेत्र की जनता को दिया गया, कुशवाह जी ने बताया कि यह जीत हमारी जीत नहीं है बल्कि यह जीत उन सभी मतदाताओं की जीत है जिन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हमें आशीर्वाद दिया। जिसका मै बहुत आभारी रहूंगा और मै क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता को विश्वास दिलाता हूं कि चुनाव प्रचार के समय मेरे द्वारा क्षेत्र की जनता से विकास के संदर्भ में जो भी वादे किए मैं प्रत्येक वादे को हर हाल में पूर्ण करूंगा।
जिला पंचायत सदस्य रवि प्रकाश कुशवाह के साथ डॉ रामभरोसे कुशवाह, हरीराम राठौर, डॉ. बेताल गौड, बेताल सिंह कुशवाह, चतुर सिंह कुशवाह, लाखन सिंह नेताजी, वीरसिंह पटेल, दीपेश कुशवाह, ग्याराम कुशवाह, रामनरेश बघेल, डॉ. राजोरिया, रामनरेश कुशवाह, प्रकाश कुशवाह, विनोद कुशवाह, थान सिंह कुशवाह, लल्लू राम कुशवाह, हरेंद्र सिंह गुर्जर, रवि चौहान आदि समाजसेवी जनसंपर्क के दौरान साथ में रहे
