Sat. Sep 5th, 2026

जनपद लहार की ग्राम पंचायत बरहा में अधूरी सीसी रोडो का पूरा भुगतान

                       चंबल आचरण
                लहार/शिव सिंह कुशवाह
 भिंड/ लहार 05 अक्टूबर 21। मध्य प्रदेश सरकार के ग्राम विकास कार्यों को पंचायत सचिव व जनपद स्तर के अधिकारियों से मिलकर किस प्रकार चूना लगा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण आपको जनपद पंचायत लहार की ग्राम पंचायत बरहा में देखने को मिल जायगा। जहां पर पंचायत सचिव अजीत सिंह राजावत के द्वारा अधूरी सी सी रोड का पूरा भुगतान करा लिया गया है। आपको बता दें कि किसी भी सीसी रोड निर्माण पूर्ण तव माना जाता है जब तक की सीसी रोड के दोनों तरफ नाली निर्माण पूर्ण हो चुका हो। लेकिन ग्राम पंचायत बरहा में ऐसा नहीं किया गया है। पंचायत के द्वारा डलवाई गई सीसी रोड स्वर्गीय राजधर कुशवाह के मकान से लेकर रामअवतार बघेल के मकान तक व राजाराम कुशवाह के मकान से लेकर जगत सिंह कुशवाह के मकान तक सीसी रोड डलवाई गई है उनके दोनों तरफ पूर्ण रूप से नाली निर्माण नहीं कराया गया, लेकिन पंचायत सचिव के द्वारा उच्च अधिकारियों को गुमराह करते हुए दोनों सीसी रोडो का भुगतान करा लिया गया है। उक्त मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से पंचायत सचिव पर दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *