अलीगढ़ – कोतवाली खैर सोफा चौकी क्षेत्र के एक गांव से बीते 25 मार्च को गायब हुई युवती को खैर पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती अपने भाई के साले के साथ रहने की जिद पर अडी है। परिजन समझाकर थक चुके है।
बता दें कि 25 मार्च को सोफा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती अपने भाई के साले के साथ रफूचक्कर हो गई थी। युवती के परिजनों ने खैर कोतवाली में नामजद के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था।
गुरूवार को खैर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। किन्तु युवती अपने भाई के साले कथित प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अडी है।
हालांकि परिजन देर सांय तक समझाने का असफल प्रयास करते रहे। खैर पुलिस युवती के कोर्ट में बयान कराए जाने की तैयारी में है।
