
शासकीय गांधी महाविद्यालय बालाजी में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
मिहौना:-शासकीय गांधी महाविद्यालय बालाजी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर मलखान सिंह जी ने गांधी जी के जीवन पर सारगार्भित वक्तव्य दिए,

मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरीबाबू निराला ने श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन वृतांत पर अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्म सिंह ने स्वच्छता पर अपने विचार साझा किए, वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर बीके अहिरवार ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में जन भागीदारी के सचिव श्री जे .एस .जादौन ने महाविद्यालय के प्रति हमारे क्या कर्तव्य है इस बात पर बल दिया,अंत में श्री आशुतोष पचौरी ने सभी अतिथियों, महाविद्यालय परिवार एवं विधार्थियों का आभार व्यक्त किया।
