Sat. Apr 18th, 2026

नशा जस की जड़ है इससे बचना है -निराला

 मिहौना-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मिहौना नगर के वार्ड क्रमांक 6 आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक क्रमांक 307 में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नगर विकास प्रस्फुटन समिति मिहौना द्वारा नशा एवं स्वच्छता विषय को लेकर एक संगोष्ठी आयोजित की।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार हरी बाबू निराला ने कहा की नशा जस की जड़ है हमें इससे बचाना चाहिए, नशा करने से मनुष्य का जीवन संकट में आ जाता है नशा करने से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है

नशा करने वालों को समाज में अपमानित होना पड़ता है और धन ब्यर्थ में खर्च करना पड़ता है श्री निराला ने नशा के ऊपर बेजोड़ कविता पड़ी, मंचासीन अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की आयोजन श्रीमती अर्चना गुप्ता ने किया संचालन सतेन्द्र प्रताप सिंह चौहान पत्रकार ने किया ,आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला शर्मा ने किया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद अनिल बौहरे ने की ।विशेष अतिथि के रूप में श्री धीरेन्द्र पाठक ररुआ वाले गौरव झा उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से श्री सर्वनाम सिंह राजावत फौजी,दीपमाला प्रजापति आदि हैं। सत्येंद्र सिंह चौहान की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:-

👉 सेवढ़ा विधान सभा क्षेत्र की जनता चाहती है विकास,लेकिन विकास हुआ ही नहीं,युवा रोजगार को लेकर तो किसान फसल के वाजिब दाम को लेकर रहता है परेशान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *