Sat. Apr 18th, 2026

CMHO ने कराया गिरगांव UPHC का औचक निरीक्षण, 4 को दिये नोटिस

टीकाकरण अधिकारी और मीडिया अधिकारी ने देखा टीकाकरण 

ग्वालियर 06 सितंबर। ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सेवाओ के बेहतर संचालन एवं व्यवस्थाओं में सुधार हेतु शुक्रवार को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर आर.के .गुप्ता एवं जिला मीडिया अधिकारी आई.पी.निवारिया को यूपीएचसी गिरगांव के निरीक्षण हेतु निर्देश दिए उक्त आदेश के पालन में दोनों अधिकारी यूपीएचसी ( शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ) गिर गांव पहुंचे जहां उन्हें डॉ. रोहित अग्रवाल एवं फार्मासिस्ट श्री मुनेन्द्र सिंह बघेल अनुपस्थित मिले जिन्हें नोटिस जारी किया गया, वहीं मोके पर सुबह 11:45 पर मिले नर्सिंग आफीसर दलबीर सिंह सिंह व विवेक कुमार श्रीवास्तव डाटा एंट्री आपरेटर के कार्य का रिकॉर्ड देखा गया जिसमें नर्सिंग आफीसर द्वारा दवाओं का रिकॉर्ड व्यवस्थित

 नहीं रखने तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर विवेक कुमार द्वारा एनसीडी कार्य में लापरवाही वरती पाई गई।

उक्त दोनों अधिकारियों के भ्रमण के पूर्व डॉ.मनोज राजौरिया जोनल अधिकारी ने यूपीएचसी का सुबह 10:30 बजे भ्रमण किया उस समय अस्पताल बंद मिला था जिसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने गम्भीरता से लेते हुए डॉ.रोहित अग्रवाल को अनुपस्थित एवं अस्पताल में लापरवाही के लिए दोषी मानते हुए व अन्य तीनों कर्मचारियों को लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया।

टीकाकरण अधिकारी और मीडिया अधिकारी ने देखा टीकाकरण 

उक्त दोनों अधिकारियों ने गिरगांव के भ्रमण के बाद टीकाकरण जांचने ग्राम पटेल पुरा , उप स्वास्थ्य केन्द्र सेथरी ब्लॉक हस्तिनापुर गये जहां एएनएम, सीएचओ व आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित मिले व टीकाकरण किया जा रहा था।

डॉ.आर.के. गुप्ता ने उपस्थित उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं से टीकाकरण को लेकर चर्चा की ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *